Published On : Thu, Feb 2nd, 2017

पूर्व राकांपा नागपुर अध्यक्ष अजय पाटिल अपनी नगरसेविका पत्नी संग भाजपा में शामिल

Advertisement

Nagpur's ex -leader of NCP Ajay Patil and Pragati Patil
नागपुर:
राकांपा नागपुर के पूर्व शहराध्यक्ष अजय पाटिल और उनकी पत्नी नगर सेविका प्रगति पाटिल ने राकांपा का दामन छोड़कर आज शाम भाजपा की शरण ले ली। पाटिल एवं उनकी पत्नी ने आज नागपुर के भाजपा संसद एवं केन्द्रीय मंत्री नितिन गडकरी के आवास गडकरीवाड़ा पहुँचकर पार्टी की प्राथमिक सदस्यता ले ली।

इस मौके पर सभी पार्टी कार्यकर्ता एवं शहराध्यक्ष सुधाकर देशमुख के अलावा शहर के तमाम भाजपा विधायकगण भी मौजूद थे। तमाम नेता आगामी मनपा चुनाव में पार्टी के टिकट के लिए देर शाम तक गडकरीवाड़ा में डेरा जमाए रहे।

भाजपा में शामिल होने के बाद अजय पाटिल ने नागपुर टुडे के साथ एक बातचीत में कहा, “मुझे राकांपा ने बहुत कुछ दिया है। शरद पवार मेरे आराध्य रहे हैं। लेकिन हाल के दिनों में ये पार्टी एक प्राइवेट लिमिटेड पार्टी बन गई है जिससे अब मुझे घुटन होने लगी थी। मुझे पूरा विश्वास है कि मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस और नितिन गडकरी के नेतृत्व विकास को नई दिशा मिलेगी।

Gold Rate
July 28 ,2026 - Time 10.30Hrs
Gold 24 KT ₹ 1 42,900 /-
Gold 22 KT ₹ 1,32,600 /-
Silver/Kg ₹ 2,18,900/-
Platinum ₹ 88,000/-
Recommended rate for Nagpur sarafa Making charges minimum 13% and above

दूसरी ओर सूत्र बताते हैं कि वर्तमान राकांपा अध्यक्ष अनिल देशमुख से लंबे समय से पाटिल के मतभेद चल रहे थे और हाल के दिनों में अपनी लगातार अनदेखी के चलते उन्होंने पार्टी छोड़ने का फैसला किया।

इसी दौरान उनकी पत्नी नगरसेविका प्रगति पाटिल ने भी भाजपा की सदस्यता ली। इन्होंने इस मौके पर प्रभाग 14 से नगर पालिका चुनाव् लड़ने की इच्छा जताई।

Advertisement
Advertisement
BJP के बाद शिवसेना सबसे बड़ा दल : उदय सामंत #UdaySamant #ShivSena #Politics #BJP #NDA #newsupdate

BJP के बाद शिवसेना सबसे बड़ा दल : उदय सामंत #UdaySamant #ShivSena...

भूमि अधिग्रहण के खिलाफ किसानों का पैदल मार्च #protest #Bhiwandi   #KisanAndolan #MaharashtraNews

भूमि अधिग्रहण के खिलाफ किसानों का पैदल मार्च #protest #Bhiwandi #KisanAndolan #MaharashtraNews

भिवंडी यातायात विभाग के ई-मेल आईडी बंद पड़े #maharashtranews #bhiwandi #maharashtra #newsupdates

भिवंडी यातायात विभाग के ई-मेल आईडी बंद पड़े #maharashtranews #bhiwandi #maharashtra #newsupdates

छह महीने बाद भी जांच अधूरी, युगेंद्र पयार नाराज #maharastranews #baramati #newsupdate #maharashtra

छह महीने बाद भी जांच अधूरी, युगेंद्र पयार नाराज #maharastranews #baramati #newsupdate...

नांदेड़ सहकारी बैंक चुनाव, मतगणना आज से शुरू #maharashtranews #nanded #maharashtra #newsupdate #news

नांदेड़ सहकारी बैंक चुनाव, मतगणना आज से शुरू #maharashtranews #nanded #maharashtra #newsupdate...

अमरावती में पांच जुआ अड्डों पर पुलिस की रेड

अमरावती में पांच जुआ अड्डों पर पुलिस की रेड

GET YOUR OWN WEBSITE
FOR ₹9,999
Domain & Hosting FREE for 1 Year
No Hidden Charges