Published On : Tue, Sep 25th, 2018

Whattt! अजय देवगन ने ट्विटर पर शेयर कर दिया काजोल का Whatsapp नंबर

Advertisement

मुंबई: बॉलीवुड एक्टर अजय देवगन अपने शर्मीले और इंट्रोवर्ट स्वभाव के लिए जाने जाते हैं. वे बयानबाजी से दूर रहकर अपने काम पर ज्यादा ध्यान देते हैं. इसके बावजूद सोशल मीडिया यूजर्स उनकी क्लास लेने में लगे हैं. दरअसल पत्नी काजोल का पर्सनल कॉन्टैक्ट नंबर लीक करने की वजह से अजय देवगन अब ट्विटर पर ट्रोल हो रहे हैं.

‘रेड’ फिल्म के इस हीरो ने सोमवार शाम करीब 6 बजे अपनी पत्नी काजोल का मोबाइल नंबर अचानक अपने ऑफिशियल ट्विटर हैंडल पर शेयर कर दिया. इससे उनके फैंस-फॉलोवर्स हैरान हो गए. अजय ने नंबर शेयर करते हुए लिखा, ‘काजोल देश में नहीं हैं. उनसे इस नंबर वॉट्सऐप नंबर पर कॉर्डिनेट करें.’ हालांकि, यह नंबर अजय ने सार्वजनिक क्यों किया, इसकी वजह भी बता दी है. अजय ने दूसरे ट्वीट में लिखा कि फिल्म सेट पर यह सब मजाक चलता रहता है इसलिए आप लोगों को यहां खींचने की कोशिश की गई. हालांकि, यूजर्स ने उनके मजे लेने शुरू कर दिए.

फिल्‍मी करियर में आउटस्‍टैंडिंग काम करने वाले अजय देवगन की पर्सनल लाइफ भी कम इंटरेस्‍ट‍िंग नहीं है. पहली मुलाकात में काजोल को नापसंद कर देने वाले अजय ने बाद में 24 फरवरी 1999 में काजोल से लव मैरिज की थी. दोनों के दो बच्‍चे न्‍यासा और युग हैं.

बता दें कि काजोल इन दिनों अपनी फिल्म ‘हेलीकॉप्टर एला’ के प्रमोशन में लगीं हैं. काजोल इस फिल्‍म में एक 16 साल के लड़के की मां के किरदार में नजर आने वाली हैं. मीडिया से बात करते हुए काजोल ने कहा था कि किसी हीरोइन की फिल्म सलमान की फिल्मों की तरह 500 करोड़ रुपए का कारोबार नहीं कर सकती. हिंदी फिल्म उद्योग में पुरुष और महिला कलाकारों के बीच वेतन असमानता की बात लगातार चल रही है और हाल के दिनों में कई एक्‍ट्रेसस ने इसके खिलाफ आवाज उठाई है.

बॉलीवुड के टॉप एक्‍टर्स में शुमार अजय देवगन का जन्‍म 2 अप्रैल 1969 में एक पंजाबी फैमिली में हुआ था. मुंबई में पले बढ़े अजय की फैमिली बेसिकली अमृतसर से है. अजय के पापा वीरू देवगन एक्‍शन फिल्‍म डायरेक्‍टर और स्‍टंट कोरियोग्राफर थे और मां वीना फिल्‍म प्रोड्यूसर हैं. अजय देवगन इस समय इंडस्‍ट्री के हाइऐस्‍ट पेड एक्‍टर्स में से एक हैं. फिल्‍म के स्‍मॉल प्रॉफिट के अलावा अजय को एक फिल्‍म से लगभग 22 से 25 करोड़ रुपये की कमाई होती है. अजय की हालिया रिलीज फिल्‍म ‘रेड’ इन दिनों बॉक्‍स ऑफिस पर धमाल मचा दिया था.

Advertisement
GET YOUR OWN WEBSITE
FOR ₹9,999
Domain & Hosting FREE for 1 Year
No Hidden Charges
Follow Nagpur Today on Google
Add Nagpur Today to your Preferred Sources on Google to see our latest news more prominently in Search.