Published On : Fri, Feb 9th, 2018

एयरपोर्ट के पास प्रस्तावित मेट्रो स्टेशनों से विमान के परिचालन में दिक़्क़त आने का संदेह

Advertisement

नागपुर – नागपुर में मेट्रो की वजह से विमानन सेवा के प्रभावित होने के आसार है। जिसे देखते हुए मेट्रो और एयरपोर्ट अथॉरिटी इस समस्या को निपटाने के प्रयास में लगे हुए है।

दोनों एजेंसिया भविष्य में समस्या के निर्माण होने की आशंका को देखते हुए अभी से ही इस प्रश्न को हल करने की दिशा में बढ़ रहे है। एयरपोर्ट पर एआरपी ( एरोड्रम रेफरन्स पॉइंट ) से 56 किलोमीटर की दुरी पर किसी भी तरह के निर्माणकार्य के लिए एयरपोर्ट अथॉरिटी की इजाज़त लेना बंधनकारक होता है इसके पीछे की वजह है कि किसी भी ईमारत की वजह से विमानन सेवा प्रभावित न हो,वर्त्तमान में नागपुर में मेट्रो रेल का काम शुरू है।

एयरपोर्ट के पास ही बनने वाले मेट्रो के जयप्रकाश नगर और सुभाषनगर स्टेशन की वजह से विमान और कंट्रोलरूम के बीच संपर्क टूटने का संदेह एयरपोर्ट अथॉरिटी को है। ऐसा न हो इसलिए इस समस्या को सुलझाने का प्रयास हो रहा है।

हवाई सेवा के लिए विमान और ज़मीन दोनों की सुरक्षा का विचार किया जाता है। नागपुर में जमीन की सुरक्षा की सुरक्षा का जिम्मा मिहान और एयरपोर्ट अथॉरिटी के पास है। एयरपोर्ट पर किसी भी तरह की रुकावट न आये इसके लिए बाकायदा गाईडलाइन भी तैयार की गई है। प्रत्येक एअरपोर्ट पर ‘ऑबस्टॅकल मॉनिटरिंग ग्रुप’ कार्यरत रहता है।

नागपुर में मिहान इस ग्रुप का सदस्य है। फ़िलहाल नागपुर में मेट्रो के निर्माण होने वाली ईमारतों से विमान के परिचालन में कोई दिक्कत न हो इसको लेकर प्रयास किये जा रहे है।

Advertisement
Advertisement
GET YOUR OWN WEBSITE
FOR ₹9,999
Domain & Hosting FREE for 1 Year
No Hidden Charges
Follow Nagpur Today on Google
Add Nagpur Today to your Preferred Sources on Google to see our latest news more prominently in Search.