Published On : Mon, Mar 27th, 2017

शिवसेना सांसद के बचाव में आई एयर इंडिया की एयर होस्टेस

Advertisement

मुंबई। एयर इंडिया कर्मचारी को चप्पल से पीटने के बाद विवादों में आए शिवसेना सांसद की फिलहाल कोई खबर नहीं है इस बीच एयर लाइंस की एक एयर होस्टेस उनके बचाव में आई है। एयर होस्टेस ने कहा है कि सांसद रवींद्र गायकवाड़ का ड्यूटी मैनेजर को धकेलने का कोई इरादा नहीं था बल्कि वो तो इसके बुरे बर्ताव को रोकने का प्रयास कर रहे थे।

घटना की चश्मदीद एयर होस्टेस ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि गायकवाड़ विमान से इसलिए नहीं उतर रहे थे क्योंकि वो एयरलाइंस मैनेजमेंट अधिकारियों से बातचीत करना चाह रहे थे। विमान के क्रू स्टाफ से उनका व्यवहार बेहद विनम्र था और ऐसा बिल्कुल नहीं लग रहा था कि वो इतने उग्र हो जाएंगे।

कर्मचारी ने आगे बताया कि सांसद को जे क्लास का टिकट दिया गया था लेकिन ईकोनॉमी क्लास में बैठाया गया जिसके चलते उनकी ग्राउंड स्टाफ से बहस हुई और वो वरिष्ठ अधिकारियों से मिलना चाहते थे। इस बीच ड्यूटी मैनेजर सुकुमार मिलने आए। सुकुमार भी अपनी ड्यूटी कर रहे थे लेकिन बातचीत के दौरान कुछ गड़बड़ हुई और बात बिगड़ गई।

एयर होस्टेस ने आगे बताया कि जब सांसद मैनेजर को पीटने वाले थे तो उसने इसलिए गायकवाड़ को रोकने की कोशिश की क्योकि फ्लाइट के दौरान वो महिला स्टाफ से बेहद नम्र थे और इसे सिस्टर कहकर संबोधित किया था।

Advertisement
Advertisement
GET YOUR OWN WEBSITE
FOR ₹9,999
Domain & Hosting FREE for 1 Year
No Hidden Charges
Follow Nagpur Today on Google
Add Nagpur Today to your Preferred Sources on Google to see our latest news more prominently in Search.