Published On : Mon, Jul 30th, 2018

एम्स ने एमबीबीएस 2019 एंट्रेंस एग्जाम का शेड्यूल किया जारी

Advertisement

नागपुर – ऑल इंडिया इंस्टिट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज (एम्स) ने एमबीबीएस 2019 दाखिले के एग्जाम का संभावित शेड्यूल जारी कर दिया है. ऑफिशल नोटिफिकेशन के मुताबिक एग्जाम अगले साल 25 और 26 मई को हो सकता है.

पीजी ऐडमिशन के लिए 5 मई, 2019 को एग्जाम संभावित है. एमएससी और बायॉटेक्नॉलजी के छात्रों के लिए 29 जून को एग्जाम होगा. 5 जुलाई, 2019 से पहले रिजल्ट जारी हो सकता है.

इस साल एम्स एमबीबीएस प्रवेश परीक्षा का रिजल्ट 18 जून को जारी किया गया. इस बार पहला ऐसा मौका था जब पहली तीन टॉप रैंकों पर लड़कियों का दबदबा रहा. एम्स ने एक बयान जारी करके कहा था, ‘कुल 4,52,931 छात्रों में से 3,74,520 परीक्षा में बैठे थे.’ कुल 7,617 छात्रों ने एग्जाम क्वॉलिफाई किया है जिनमें 2,705 लड़कियां और 4,912 लड़के हैं.

Advertisement
Advertisement
GET YOUR OWN WEBSITE
FOR ₹9,999
Domain & Hosting FREE for 1 Year
No Hidden Charges
Follow Nagpur Today on Google
Add Nagpur Today to your Preferred Sources on Google to see our latest news more prominently in Search.