Published On : Tue, Sep 12th, 2017

AIADMK ने वीके शशिकला को महासचिव पद से हटाया

Advertisement

तमिलनाडु की राजनीति में आई उठा-पठक में बड़ा मोड़ सामने आया है। एआईएडीएमके ने एक अहम फैसला लेते हुए पार्टी की बड़ी नेता वीके शशिकला को पार्टी से बाहर का रास्ता दिखा दिया है। उनसे पार्टी का महासचिव पद छीन लिया गया है।मुख्यमंत्री पनालीसामी की ओर से बुलाई गई पार्टी की जनरल काउंसिल बैठक ने ये फैसला लिया है।

ऑनलाइन मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक पार्टी के बड़े नेता टीटीवी दिनाकरन को भी बाहर का रास्ता दिखा दिया गया है।

इससे पहले भी राज्य के सीएम पनालीसामी और डिप्टी सीएम पनीरसेल्वम ने कई बैठके की थी और दोनों नेताओं को बाहर निकालने की तैयारी कर ली थीं। हाल ही में पार्टी की तरफ से फैसला लिया गया था कि उन निर्देशों को किया जाएगा जो कभी शशिकला ने लिए थे।

दरअसल, पार्टी में कलह लंबे समय से चल रही है और आज इस पर ये बड़ा फैसला लिया गया। वहीं दिनाकरन और उनके समर्थन में आए 14 विधायक लगातार फ्लोर टेस्ट की मांग कर रहे हैं। दिनाकरन ने इस मसले पर गर्वनर से मुलाकात भी की।

बता दें कि शशिकला आय से अधिक संपत्ति के चलते जेल में हैं, जबकि दिनाकरन पर रिश्वत के आरोप के चलते सीबीआई की जांच का सामना करना पड़ रहा है। उन पर पार्टी के चिन्ह के लिए रिश्वत देने का आरोप लगा है।

Advertisement
Advertisement
GET YOUR OWN WEBSITE
FOR ₹9,999
Domain & Hosting FREE for 1 Year
No Hidden Charges
Follow Nagpur Today on Google
Add Nagpur Today to your Preferred Sources on Google to see our latest news more prominently in Search.