Published On : Thu, Jun 12th, 2025
By Nagpur Today Nagpur News

अहमदाबाद एयर इंडिया हादसा: नागपुर की येशा कामदार, सास और मासूम बेटे की मौत की आशंका, शहर में शोक की लहर

Advertisement

नागपुर: गुजरात के अहमदाबाद से लंदन जा रही एयर इंडिया की फ्लाइट टेकऑफ के तुरंत बाद भीषण हादसे का शिकार हो गई। इस विमान में कुल 243 लोग सवार थे, जिसमें पायलट, क्रू मेंबर्स समेत कई विदेशी नागरिक भी शामिल थे। अब तक 100 से अधिक शव बरामद किए जा चुके हैं।

इस दर्दनाक हादसे में नागपुर के प्रतिष्ठित व्यापारी कामदार परिवार की बेटी येशा कामदार, उनकी सास और छोटे बेटे के भी शामिल होने की सूचना है। आशंका जताई जा रही है कि तीनों की इस हादसे में मृत्यु हो चुकी है।

परिवार को जैसे ही इस हादसे की जानकारी मिली, वे तुरंत अहमदाबाद के लिए सड़क मार्ग से रवाना हो गए। फिलहाल, स्थानीय प्रशासन द्वारा अभी तक मृतकों की आधिकारिक सूची जारी नहीं की गई है, जिससे परिजनों की चिंता और भी बढ़ गई है।

इस खबर से नागपुर में शोक की लहर फैल गई है। कामदार परिवार शहर में अपने व्यापारिक और सामाजिक कार्यों के लिए जाना जाता है। पूरा शहर अब आधिकारिक पुष्टि और चमत्कार की उम्मीद में सांसें थामे हुए है।

Advertisement
Advertisement
GET YOUR OWN WEBSITE
FOR ₹9,999
Domain & Hosting FREE for 1 Year
No Hidden Charges
Follow Nagpur Today on Google
Add Nagpur Today to your Preferred Sources on Google to see our latest news more prominently in Search.