Published On : Tue, Jan 25th, 2022
By Nagpur Today Nagpur News

महा मेट्रो और भारतीय जीवन बीमा निगम के बीच करार

Advertisement

– ट्रेन कोच पर विज्ञापन का आवरण

नागपुर :महा मेट्रो नागपुर अंतर्गत कस्तुरचंद पार्क -सीताबर्डी इंटरचेंज-खापरी मेट्रो स्टेशन और सीताबर्डी इंटरचेंज से लोकमान्य नगर मेट्रो स्टेशन दरम्यान २६.५ किमी मार्ग पर मेट्रो ट्रेन का संचालन हो रहा है, शीघ्र ही १३.५ किमी मार्ग पर मेट्रो ट्रेन का संचालन होगा ! इसमे सीताबर्डी इंटरचेंज से प्रजापती नगर मेट्रो स्टेशन दरम्यान ८.५ किमी और कस्तुरचंद पार्क मेट्रो स्टेशन से आटोमोटिव्ह चौक मेट्रो स्टेशन ५ किमी मार्ग का समावेश है !

इसी के तहत भारतीय जीवन बीमा कंपनी ने आज स्वयंम मेट्रो ट्रेन पर विज्ञापन लगाने के लिए महा मेट्रो को विनंती की थी ! इसी के अंतर्गत मेट्रो ट्रेन को भारतीय जीवन बीमा कंपनी के विज्ञापन आवरण पर लगाए गए है ! महा मेट्रो और भारतीय जीवन बीमा कंपनी द्वारा इस संबंधी करार किया गया है और यह करार ३ साल की कालावधी के लिए है ! इस करारअंतर्गत २ मेट्रो ट्रेन ऑरेंज और ऍक्वा लाईन मार्ग के कोच को एलआयसी के विज्ञापन आवरण लगाए गए है ! इस विज्ञापन के माध्यम से एलआयसी के विभिन्न उपक्रम दर्शाए गए है ! महा मेट्रो के नॉन फेयर बॉक्स की संकल्पना मे यह बडा उपक्रम है !

Advertisement

महा मेट्रो के प्रबंध निदेशक की संकल्पना के अनुसार अधिक से अधिक नागरिको ने मेट्रो का उपयोग करना चाहिए ! मेट्रो ट्रेन को इस तरह के विज्ञापन के आकर्षित बोर्ड लगाने का महा मेट्रो के नॉन फेयर बॉक्स रेव्हेन्यू बढाने का मानस है !

आज भारतीय जीवन विमा कंपनी के विभागीय प्रबंधक (पश्चिम झोन) श्री. सी. विकास राव ने मिहान डिपो व लोकमान्य नगर मेट्रो स्टेशन से एलआयसी के विज्ञापन से व्याप्त मेट्रो ट्रेन को हरी झंडी दिखाते हुए रवाना किया इस दौरान एलआयसी के वरिष्ठ विभागीय व्यवस्थापक,नागपुर श्री. प्रणय कुमार, श्री. बी. टी. राऊत,श्री.विजय सतपाल,श्री.नरेंद्र घुघे,श्री. विनय निराळे,श्री. अभय पाठक, महा मेट्रो के श्री. संदीप बापट उपस्थित थे !

Advertisement
GET YOUR OWN WEBSITE
FOR ₹9,999
Domain & Hosting FREE for 1 Year
No Hidden Charges
Follow Nagpur Today on Google
Add Nagpur Today to your Preferred Sources on Google to see our latest news more prominently in Search.