Published On : Tue, Jul 25th, 2023
By Nagpur Today Nagpur News

महाराजा अग्रसेन के सिद्धान्तों का पालन करे अग्रवाल समाज महाराष्ट्र अग्रवाल सम्मेलन सभा में प्रतिपादन

Advertisement

नागपुर. देशभर में अग्रवाल समाज अनेक सामाजिक समस्याओं, चुनौतियों का सामना कर रहा है. समाज के अधिकांश युवक-युवतियां शिक्षा के क्षेत्र में निरन्तर अग्रसर हो रहे हैं और देश की प्रगति में अपना भरपूर योगदान भी कर रहे हैं. लेकिन ये और इनके पालक वैवाहिक संबंधों के मामले में विभिन्न समस्याओं का सामना भी कर रहे हैं. समाज में बेचैनी है. इस गंभीर विषय पर महाराष्ट्र राज्य अग्रवाल सम्मेलन की चिखली (बुलढाणा) में आयोजित राज्य कार्यकारिणी सभा में नागपुर विभाग महामंत्री अग्रश्री दुर्गाप्रसाद अग्रवाल (संपादक अग्रचिंतन) ने अपने विचार रखते हुये कहा कि समस्याओं से घबराकर कोई कदम जल्दबाजी में नहीं उठाते हुये अग्रवंश प्रवर्तक महाराजा अग्रसेन द्वारा प्रतिपादित आदर्शों तथा गोत्र व्यवस्था का पालन करते चलें. तभी हम अग्रवाल समाज के अस्तित्व को बचा पायेंगे.

बेमेल और विजातिय संबंधों से बचने की सलाह देते हुये दुर्गाप्रसाद अग्रवाल ने कहा कि समाज की उच्च संस्कारित वैवाहिक परंपराओं को बनाये रखने में ही हमारा सुसंस्कारित और शांतिपूर्ण भविष्य सुरक्षित रहेगा. परिवार में अपने बच्चों को अच्छे सामाजिक संस्कार देते हुए उन्हें समाज से जुड़े रहने के लिये प्रेरित व शिक्षित करते रहें. सभा में अनेक अग्रजनों ने अपने विचार रखे और सामाजिक समस्याओं का निदान खोजने के लिये संगठन से अपील की. इस अवसर पर संगठन की सचित्र संपर्क डायरेक्टरी का विमोचन भी किया गया.

कार्यकारिणी सभा में विभिन्न जिलों के अध्यक्षों और प्रमुख पदाधिकारियों नें अपने क्षेत्रों में चल रहे सामाजिक उपक्रमों, कार्यों की जानकारी दी. नागपुर जिला अध्यक्ष संदीप बीजे अग्रवाल ने सभा को बताया कि नागपुर में अनेक महत्वपूर्ण सामाजिक कार्यों को सम्पन्न कराने में नागपुर जिला कार्यकारिणी प्रयासरत है. नागपुर में भव्य रूप से महालक्ष्मीजी, महाराजा अग्रसेनजी और महारानी माधवीजी का मंदिर बनाने की कल्पना को सार्थक करने केलिये अग्रवाल समाज को अग्रसर किया जायेगा. सम्मेलन द्वारा दिये गये निर्देशों के अनुसार विविध सामाजिक कल्याणकारी कार्यक्रमों को लागू किया जायेगा. संदीप अग्रवाल ने बताया कि नागपुर सामाजिक चेतना का संगठन का केन्द्र रहा है.

Advertisement

शीघ्र ही नागपुर में राष्ट्रीय और प्रांतीय अधिवेशन भी आयोजित किये जायेंगे. नागपुर जिला कार्यकारिणी समन्वयक राजेश अग्रवाल (मैरिज ब्यूरो) तथा सदस्य प्रल्हाद अग्रवाल (कानोडिया) भी सभा में शामिल हुये. सम्मेलन के अध्यक्ष विजयकुमार चौधरी, कार्याध्यक्ष रमाकांत खेतान, महामंत्री कैलाशचंद्र अग्रवाल ने अपने भाषणों में नागपुर जिला कार्यकारिणी के द्वारा सम्पन्न किये गये कार्यक्रमों की प्रशंसा की और सम्पूर्ण सहयोग का आश्वासन दिया. प्रांतीय कार्यकारिणी सभा का आयोजन बुलढाणा जिला सम्मेलन की मेजवानी में चिखली के महाराजा अग्रसेन रिसोर्ट में रविवार २३ जुलाई को किया गया. जिला अध्यक्ष अग्रश्री अशोक अग्रवाल (चिखली) के नेतृत्व में बुलढाणा जिले के अग्रवाल समाज ने सभा का आयोजन उत्तम व्यवस्थाओं के साथ सम्पन्न कराया.

Advertisement
GET YOUR OWN WEBSITE
FOR ₹9,999
Domain & Hosting FREE for 1 Year
No Hidden Charges
Follow Nagpur Today on Google
Add Nagpur Today to your Preferred Sources on Google to see our latest news more prominently in Search.