Published On : Sat, Aug 6th, 2022
By Nagpur Today Nagpur News

राज्यपाल के हस्ते सम्मानित अग्रवाल का अग्रसेन मंडल द्वारा सत्कार

Advertisement

नागपुर– राष्ट्रसंत तुकडोजी महाराज नागपुर विश्वविद्यालय के शताब्दी समारोह में महाराष्ट्र के राज्यपाल के करकमलों से “जीवन साधना पुरस्कार” से सम्मानित वैश्विक उद्योगपति एवं उदार समाज सेवी श्री पुरुषोत्तम जी अग्रवाल का गुरुवार 4 अगस्त को श्री अग्रसेन मंडल की ओर से रविनगर भवन सभागृह में भावभीना स्वागत अभिनंदन किया गया.

इस अवसर पर पुरुषोत्तम जी के बड़े भाई मन्नालाल जी, छोटे भाई मधुसूदन जी पुरुषोत्तम जी के पुत्र भी उपस्थित थे. अग्रवाल भाईयों द्वारा स्थापित अजंता फार्मा वैश्विक उद्योग के रूप में अमरीका, यूरोप, एशिया, अफ्रीका में भारत की कीर्ती बढ़ा रहे हैं. साथ ही समता फाऊंडेशन के माध्यम से देश विदेश में जनकल्याण के विविध कार्य भी अग्रवाल परिवार द्वारा किये जा रहे हैं. अग्रसेन मंडल के अध्यक्ष शिवकिशन जी अग्रवाल, उपाध्यक्ष संदीप बीजे अग्रवाल, मंत्री रामानंद अग्रवाल, सह मंत्री संजय पचेरीवाला, छात्रावास सचिव लक्ष्मीकांत अग्रवाल,, उपमंत्री प्रमोद अग्रवाल व अभय अग्रवाल कार्यकारिणी सदस्य पवन भालोटिया, सुनील अग्रवाल ( एमके) , शरद जाजोदिया, वेणुगोपाल अग्रवाल, दीपक अग्रवाल, अनूप अग्रवाल, श्रीमती शकुंतला अग्रवाल एवं अग्रचिंतन संपादक दुर्गाप्रसाद अग्रवाल ने अग्रसेन छात्रावास में उनकी अगवानी की. श्री पुरुषोत्तम अग्रवाल एवं बंधु छात्रावास में रहकर नागपुर में शिक्षा ग्रहण कर चुके हैं.

वे वर्षों बाद छात्रावास में आकर पुरानी यादों को ताजा करने लगे और जिन कमरों में रहकर शिक्षा अर्जित की उनमें जाकर अपनी स्मृतियाँ सबको बताईं. उन्होंने छात्रावास की भेंट पुस्तक में अपने विचार भी व्यक्त किये. तत्पश्चात भवन सभागृह में जीवन साधना पुरस्कार से सम्मानित पुरुषोत्तम जी, मन्नालाल जी, मधुसूदन जी का बड़ी संख्या में उपस्थित अग्रजनों और छात्रों के बीच मंडल अध्यक्ष शिवकिशन जी अग्रवाल ने शाल, श्रीफल एवं पुष्प गुच्छ द्वारा हार्दिक अभिनंदन किया. अपने समयोचित विचार व्यक्त करते पुरुषोत्तम अग्रवाल जी ने कहा कि वे नागपुर अग्रवाल समाज के बीच और अग्रसेन छात्रावास में आकर बहुत ही आनंदित हुए हैं.

Advertisement

उन्होंने सभागृह में उपस्थित छात्रों को अपने उद्बोधन से जोशमय कर दिया. उन्होंने छात्रों को अनुशासित रहते हुये कड़ी मेहनत करने का मंत्र दिया. मन्नालाल जी अग्रवाल तथा मधुसूदन अग्रवाल जी ने भी अपने विचार व्यक्त कर अग्रसेन मंडल द्वारा आयोजित अभिनंदन के प्रति प्रसन्नता एवं कृतज्ञता व्यक्त की. कार्यक्रम का संचालन संदीप बीजे अग्रवाल तथा दुर्गाप्रसाद अग्रवाल ने किया. अभय अग्रवाल ने आभार प्रदर्शन किया.

इस अवसर पर राजकुमार जैन, मनीष जैन, संजय बीजे अग्रवाल, हरीश अग्रवाल, अशोक अग्रवाल बैंक वाले, राजीव अग्रवाल (मैरिज ब्यूरो), पत्रकार संदीप अग्रवाल, नवनीत भारूका, नमरीश भारूका, वरूण अग्रवाल, राजेश जैन, दिनेश जैन, प्रल्हाद अग्रवाल, अरूण झुनझुनवाला, डा. अग्रवाल, संजय धानुका, श्रीमती दीपा अग्रवाल, श्रीमती ऊषा जैन, पंडित श्याम पुरोहित, सरदार रवलीनसिंह, समता फाऊंडेशन के अधिकारी प्रमुखता से उपस्थित थे. संदीप बीजे अग्रवाल ने वरिष्ठ अधिवक्ता बीजे अग्रवाल द्वारा रचित पुस्तक भंवर में सियासत तथा दुर्गाप्रसाद अग्रवाल ने अग्रचिंतन विशेषांक भी अतिथियों को भेंट किये.

Advertisement
GET YOUR OWN WEBSITE
FOR ₹9,999
Domain & Hosting FREE for 1 Year
No Hidden Charges
Follow Nagpur Today on Google
Add Nagpur Today to your Preferred Sources on Google to see our latest news more prominently in Search.