Published On : Tue, Mar 19th, 2019

आरटीई कोटे में एडमिशन के लिए बढ़ी बच्चों की उम्र सीमा

Advertisement

नागपुर- आरटीई एडमिशन के तहत अब तक 21,286 आवेदन हो चुके हैं. इस बार पालकों ने बड़ी तादाद में आरटीई के लिए आवेदन किए हैं. इसके साथ ही प्रशासन ने एडमिशन की उम्र में भी बढ़ोत्तरी की है. इस संबंध में पिछले दिनों हुई सुनवाई में आरटीई एक्शन कमेटी ने तारीख में राहत और उम्र सीमा बढ़ाने की मांग की थी. जिसके बाद अब विभाग ने पहली क्लास के लिए आयु सीमा 7 वर्ष 2 महीने और 29 दिन कर दिया है.

मतलब अब इस उम्र तक बच्चों को आरटीई नियमों के तहत एडमिशन मिल पाएगा. इससे पहले 6 वर्ष 11 महीने और 29 दिन तक ही एडमिशन देने का नियम था. शिक्षा विभाग के इस निर्णय से पालकों को राहत मिलने की उम्मीद है. एडमिशन के लिए के.जी.1 के लिए 4 वर्ष 11 महीने 29 दिन, के.जी.2 के लिए 5 वर्ष 11 महीने 29 दिन और नर्सरी लिए 3 साल 11 महीने 29 दिन की आयु सीमा तय की गई है.

शिक्षा विभाग के इस निर्णय का आरटीई एक्शन कमेटी के चेयरमैन मो. शाहिद शरीफ ने स्वागत करते हुए कहा है कि हमने यह मांग बैठक में उठाई थी. जिसके लिए हमने काफी प्रयास किया था. इस निर्णय से निश्चित ही बच्चों को लाभ मिलेगा. उन्होंने पालकों को एडमिशन कराने के नाम पर पैसे लूटनेवालों से बचने की अपील भी की है.

Advertisement
Advertisement
GET YOUR OWN WEBSITE
FOR ₹9,999
Domain & Hosting FREE for 1 Year
No Hidden Charges
Follow Nagpur Today on Google
Add Nagpur Today to your Preferred Sources on Google to see our latest news more prominently in Search.