Published On : Thu, Jan 18th, 2018

फिर आंदोलन पर जायेगे एसटी कर्मचारी

Advertisement


नागपुर:
एसटी कर्मचारी फिर हड़ताल पर जा सकते है। वेतनवृद्धि को लेकर लंबे समय से आंदोलन कर रहे राज्य परिवहन निगम के अधिकारियो को अब तक सरकार से कोई ठोस आश्वाशन प्राप्त नहीं हुआ है। जिस वजह से संभावना प्रबल है की एसटी कर्मचारी एक बार फिर हड़ताल पर चले जाए। वेतनवृद्धि की माँग को लेकर कर्मचारियों के बीच काम करने वाले संगठनो ने एक समिति तैयार की है। इस समिति की शुक्रवार को मुंबई में एक बैठक बुलाई गई है। इस बैठक में हड़ताल पर जाने का फैसला लिया जा सकता है।

बीते साल 17 से 20 अक्टूबर के दरमियान हुई हड़ताल के दौरान राज्य भर में इसका व्यापक असर देखा गया था। जिसके बाद सरकार द्वारा कर्मचारियों को वेतनवृद्धि का आश्वाशन दिया गया था। जो अब तक पूरा नहीं हो पाया है। मुंबई उच्च न्यायालय में एसटी कर्मचारियों की वेतनवृद्धि के संबंध में एक जनहित याचिका भी दाखिल की गई है। इस याचिका पर आगामी 29 जनवरी को सुनवाई होगी।

मामला हाईकोर्ट पहुँचने के बाद अदालत के निर्देश के बाद एसटी कर्मचारियों की वेतनवृद्धि का प्रारूप तय करने के लिए हाईपावर कमिटी का गठन किया गया था। परिवहन सचिव की अध्यक्षता वाली इस समिति में मौजूदा वेतनमान में साढ़े पाँच फीसदी बढ़ोत्री की सिफारिश की है। जानकारी के मुताबिक आंदोलन समिति ने समिति द्वारा दी गई सिफारिश को नकार दिया था। संभावना है की एसटी कर्मचारी फिर से आंदोलन पर चले जाए। लेकिन आंदोलन का समय तय करने से पहले अदालत में होने वाली सुनवाई का इंतज़ार किया जायेगा।

Gold Rate
June 22 ,2026 - Time 10.30Hrs
Gold 24 KT ₹ 1 45,800 /-
Gold 22 KT ₹ 1,35,300 /-
Silver/Kg ₹ 2,28,200/-
Platinum ₹ 88,000/-
Recommended rate for Nagpur sarafa Making charges minimum 13% and above
🏆 BEST OF NAGPUR 2026
Which School Ranked #1?
Explore Rankings →

Advertisement
LIVE | NEWS BULLETIN NAGPUR TODAY

LIVE | NEWS BULLETIN NAGPUR TODAY

LIVE | NEWS BULLETIN NAGPUR TODAY

LIVE | NEWS BULLETIN NAGPUR TODAY

क्राइम ब्रांच ने चोरी के आरोपी को किया गिरफ्तार.. #nagpurnews #latestnews #crime  #newsupdate

क्राइम ब्रांच ने चोरी के आरोपी को किया गिरफ्तार.. #nagpurnews #latestnews #crime...

मदरसे में नाबालिग से शारीरिक शोषण, आरोपी फरार #nagpurnews #crime #latestnews #news

मदरसे में नाबालिग से शारीरिक शोषण, आरोपी फरार #nagpurnews #crime #latestnews #news

भोग-विलास की जिंदगी के लिए बना वाहन चोर #nagpurnews #crime #latestnews #news

भोग-विलास की जिंदगी के लिए बना वाहन चोर #nagpurnews #crime #latestnews #news

एंबुलेंस चालक की निर्मम हत्या से सनसनी.. #latestnews #crime #gondiya #news #hatyakanda

एंबुलेंस चालक की निर्मम हत्या से सनसनी.. #latestnews #crime #gondiya #news #hatyakanda

GET YOUR OWN WEBSITE
FOR ₹9,999
Domain & Hosting FREE for 1 Year
No Hidden Charges