Published On : Thu, Jan 15th, 2015

अमरावती : फिर मिले एक ही नंबर के 4 ट्रक

Advertisement


आरटीओ पर भडक़ा ट्रान्सपोर्ट एसो.

Rto
अमरावती।
आरटीओ में पासिंग को आये एक ही नंबर के दो ट्रक की गड़बड़ी को लोग भूला भी नहीं पाई थे कि गुरुवार को और 4 ट्रक एक ही नंबर पर जिले में दौडऩे का एक कारनामा उजागर हुआ. आरटीओं में चल रही गड़बड़ी व धांन्धलियों से ट्रान्सपोर्ट व्यवसायी को हो रही परेशानी पर ट्रान्सपोर्ट असोसिएशन ने आरटीओ अधिकारी को खुब खरी खोटी सुनाई. काम में कोताही बरतने वाले संबंधित अधिकारियों पर कार्रवाई करने की मांग की.

गुरुवार को ट्रान्सपोर्ट एसो. के अध्यक्ष इमरान खान पदाधिकारियों के साथ एआरटीओ एम.बी नेवस्कर ने से मिले. खान ने बताया कि मंगलवार को आरटीओ में एक ही नंबर (एमएच 27 एक्स 4050) के दो ट्रक मिले, लेकिन यह एकमात्र ट्रक नहीं है, जिन्हें आरटीओ ने एक नंबर दिया, ऐसे और 4 ट्रक है, जो एक ही नंबर पर दौड़ रहे है. सुनील रामटेके का ट्रक (एमएच 27 एक्स 1969) तथा ट्रक (एमएच 27 एक्स 6461) है. इन दोनों ट्रकों के नंबर के और दो ट्रक शहर व जिले में दौड़ रहे है. रामटेके के नंबर वाला ट्रक तो मनपा के जलापूर्ति टैंकर को दिया गया है. एक ही नंबर के और कितने ट्रक शहर व जिले में दौड़ रहे है, उसका जवाब आरटीओं अधिकारियों के पास भी नहीं है, आरटीओ में चल रही गड़बड़ घोटालों के कारण ऐसी चीजे सामने आ रही है. मानमाने तरीके से किसे भी, कोई नंबर दे दिया जाता है. जबकि सीबीआर कैश बूक में प्रत्येक ट्रक के टैक्स व पासिंग संबंधित जानकारी होती है, एक बार किसी ने ट्रक का टैक्स भरा है, तो दूसरी बार उसी नंबर का टैक्स कैसे वसूला जा रहा. बातों को अनसूनी करने पर साहेबराव गुलसुंदरे एआरटीओ नेवस्कर पर बिफर गये. जिन्होंने कहा कि जनता की सेवा व समस्याओं को हल करने की जिम्मेदारी आप लोगों की है, किंतु एक नंबर के दो ट्रक होने की गंभीर बात पर कोई दखल नहीं ले रहे हो. कल किसी दूसरे वाहन से दुर्घटना हो जाए, और उसका नंबर दूसरे ट्रक पर हो तो बेकसूर लोग उसमें फस सकता है.

Gold Rate
Sept 09,2026 - Time 10.30Hrs
Gold 24 KT ₹ 1 53,400 /-
Gold 22 KT ₹ 1,42,300 /-
Silver/Kg ₹ 2,35,700/-
Platinum ₹ 88,000/-
Recommended rate for Nagpur sarafa Making charges minimum 13% and above

सीआरटीओ कैश बूक पर एआरटीओ व डेप्टी आरटीओ दर्जे के अधिकारी की निगरानी होती है, किंतु फिर भी यह धांधली चल रही है. इस  प्रकरण से जूडे सभी अधिकारियों पर कार्रवाई व उन्हें निलंबन करने की मांग की. इस समय दिनेश लढ्ढा, सुनील रामटेके, विजय तिवारी, शे.सलीम उपस्थित थे.

Advertisement
Advertisement
GET YOUR OWN WEBSITE
FOR ₹9,999
Domain & Hosting FREE for 1 Year
No Hidden Charges

Follow Nagpur Today on Google
Add Nagpur Today to your Preferred Sources on Google to see our latest news more prominently in Search.