Published On : Sat, Apr 18th, 2015

अमरावती : फिर उपमहापौर तडीपार

Advertisement


रैली निकालने पर एफआइआर

18 Sekh ZAFAR
अमरावती। फायरिंग प्रकरण में जेल से रिहा होने के बाद भी उपमहापौर शेख जफर की मुश्किले कम होने का नाम नहीं ले रही है. शुक्रवार की शाम जेल से रिहा होने के पश्चात कोतवाली पुलिस ने डिप्टी मेयर जफर को 2 वर्षो के लिए शहर से तड़ीपार कर दिया है. इतना ही नहीं तो जेल से रिहाई के समर्थन में नमुना तक निकाली गई रैली के खिलाफ भी फ्रेजरपुरा थाने में एफआइआर दर्ज किया है.
18 Namuna
2 वर्ष के लिए तड़ीपार
मध्यवती कारागृह से शाम 6 बजे उसकी रिहाई हुई थी. यहां से सैकड़ों समर्थकों के साथ जफर बाइक रैली के स्वरुप में नमुना पहुंचे. नमुना में मिठाई बांटकर जश्न भी मनाया. इस समय पुलिस कर्मी भी वहां इकठ्ठा थे, लेकिन जैसे ही जफर की तडीपारी के बारे में पता चला तो कोतवाली पुलिस का एक दल वहां पहुंचा. पुलिस ने एक घंटे से भी कम समय में उसे तड़ीपारी की सूचना देकर शहर सीमा के बाहर भिजवाया. 2 वर्षो के लिए उसे अकोला शहर में तडीपारी पर भेजा है.

पुलिस ने लिया एक्शन
तडीपार होने के बावजूद बगैर किसी सूचना के जेल से नमुना तक रैली निकालने पर फ्रेजरपुरा पुलिस ने तत्काल एक्शन लिया. पुलिस ने जफर व उनके समर्थकों पर दफा 135 के तहत मामला दर्ज किया.

Advertisement
GET YOUR OWN WEBSITE
FOR ₹9,999
Domain & Hosting FREE for 1 Year
No Hidden Charges
Follow Nagpur Today on Google
Add Nagpur Today to your Preferred Sources on Google to see our latest news more prominently in Search.