नागपुर: शिवसेना सांसद रवींद्र गायकवाड को एयर इंडिया कर्मियों के साथ अभद्र व्यवहार करना महंगा ही साबित हो रहा है। सूत्रों के अनुसार गायकवाड की ओर से मंगलवार को एयर इंडिया की मुंबई से दिल्ली की फ़्लाइट टिकट बुक कराई गई थी। इस टिकट को एक बार फिर रद्द किए जाने की जानकारी सामने आ रही है। बता दें एयर इंडिया मैनेजर के साथ अभद्र व्यवहार किए जाने को लेकर यह कार्रवाई की गई है। एयर इंडिया के साथ अन्य छह निजी एयर लाइन कम्पनियों ने गायकवाड को हवाई यात्रा सेवा देने से इंकार किया है। जिसमें इंडिगो, जेट एयरवेज़, एयर एशिया, स्पाइस जेट, विस्टारा और गो एयरवेज़ का समावेश है। शुक्रवार को भी एयर इंडिगो ने उनके दिल्ली से पुणे की टिकट को रद्द किया था।
अमरावती में उत्साह से मना 80 वां स्वतंत्रता दिवस #vidarbhanews #maharashtranews #newsupdate...
ओबीसी की जातिवार जनगणना पर बावनकुले का बड़ा बयान #Bawankule #OBCJanaganana #NagpurNews...
तिरंगे की रोशनी में जगमगाई मनपा इमारत #maharashtranews #vidarbhanews #newsupdate #news
26 साल की उम्र सीमा पर आदिवासी छात्रों का विरोध #vidarbhanews #maharashtranews...
चंद्रपुर में उत्साह से मना 80 वां स्वतंत्रता दिवस #vidarbhanews #maharashtra #newsupdate...
जाति आधारित जनगणना पर बावनकुले का बड़ा दावा #vidarbhanews #maharashtranews #newsupdate #news



