Published On : Fri, Dec 27th, 2019

एजी-बीवीजी के कामगारों ने किया कामबंद

Advertisement

कचरा संकलन करने वाले १८४० कामगारों को वेतन नहीं दिया

नागपुर: ‘सर मुंडाते ही ओले पड़े’ मनपा प्रशासन ने कचरा संकलन के लिए पुरानी कंपनी को हटाकर नहीं कंपनी लाई. इनके कामगारों को २ माह से वेतन नहीं दिए जाने से उन्होंने सेना प्रणित कामगार संगठन के नेतृत्व संरक्षण में आज काम बंद कर दिया।जब तक बकाया वेतन नहीं दिया जाएगा, तब तक शहर भर से कचरा संकलन शुरू नहीं करने की चेतावनी कामगार सेना के नेता जैदी ने दी.

लगभग २ माह पूर्व शहर भर से कचरा संकलन के लिए मनपा प्रशासन ने कनक का ठेका ख़त्म होने के बाद एक की बजाय २ कंपनियों एजी व बीवीजी नामक ठेकेदार कंपनियों को आधी आधी शहर विभक्त कर कचरा संकलन का ठेका दिया। इन कंपनियों ने मनपा प्रशासन के पूर्ण सहयोग से जैसे तैसे शहर की जिम्मेदारी संभाली लेकिन आदतन इन कंपनियों ने अपना रंग दिखाना शुरू कर दिया।कामगार सेना के संगठक आई एच जैदी के अनुसार २ वेतन नहीं दिया गया इसलिए कामबंद आंदोलन किया गया. जब तक बकाया वेतन नहीं दिया जाता तबतक काम शुरू नहीं किया जाएगा।जैदी के अनुसार एजी के प्रबंधक विलास ऐड़े ने आश्वासन तो दिया, पूर्ति होते ही काम शुरू कर दिया जाएगा।

Advertisement

Advertisement
GET YOUR OWN WEBSITE
FOR ₹9,999
Domain & Hosting FREE for 1 Year
No Hidden Charges
Follow Nagpur Today on Google
Add Nagpur Today to your Preferred Sources on Google to see our latest news more prominently in Search.