Published On : Tue, Nov 26th, 2019

एससी के फैसले के बाद संजय राउत बोले- सत्य परेशान हो सकता है, पराजित नहीं

Advertisement

नागपुर– महाराष्ट्र में विधानसभा चुनाव के नतीजे आने के बाद से ही शिवसेना नेता और राज्यसभा सांसद संजय राउत मोर्चा संभाले हुए हैं. सरकार को लेकर मची होड़ के बीच वो लगातार अपने बयानों के माध्यम से बीजेपी पर हमलावर है. राउत ट्विटर पर भी शेर-ओ-शायरी के माध्यम से अपनी बात कहते रहे हैं. अब महाराष्ट्र को लेकर सुप्रीम कोर्ट के फैसले के बाद संजय राउत ने लगातार दो ट्वीट किए हैं. अपने पहले ट्वीट में शिवसेना नेता ने कहा- ”सत्य मेव जयते…” इसके बाद एक और ट्वीट करते हुए उन्होंने कहा कि सत्य परेशान हो सकता है. पराजित नहीं हो सकता…जय हिंद!

बता दें कि महाराष्ट्र में कांग्रेस-एनसीपी और शिवसेना की मांग को सुप्रीम कोर्ट ने मान लिया है और कल तक फ्लोर टेस्ट कराने के आदेश दिए हैं. सुप्रीम कोर्ट ने कहा है कि शाम 5 बजे तक विधायकों का शपथ हो, उसके तुरंत बाद फ्लोर टेस्ट हो. शीर्ष अदालत ने कहा कि गुप्त मतदान न कराया जाए और पूरी प्रक्रिया का लाइव टेलीकास्ट किया जाए.

कल कांग्रेस-एनसीपी-शिवसेना के विधायक एक छत के नीचे आए और तीनों दलों ने शक्ति प्रदर्शन किया. इस दौरान एनसीपी प्रमुख शरद पवार, शिवसेना चीफ उद्धव ठाकरे और कांग्रेस नेता अशोक चव्हाण समेत कई नेता मौजूद थे. तीनों दलों ने दावा किया कि 162 विधायक हैं और हम देर से ही सही फ्लोर टेस्ट में जीतेंगे.

Advertisement
Advertisement
GET YOUR OWN WEBSITE
FOR ₹9,999
Domain & Hosting FREE for 1 Year
No Hidden Charges
Follow Nagpur Today on Google
Add Nagpur Today to your Preferred Sources on Google to see our latest news more prominently in Search.