Published On : Mon, Feb 14th, 2022
By Nagpur Today Nagpur News

विधायक श्री कृष्णा खोपड़े के आश्वासन के बाद कलमना मंडी छोटी गाड़ी ट्रांसपोर्टर्स  ने  हड़ताल वापस लिया 

Advertisement

नागपुर: आम आदमी पार्टी मध्य नागपुर संघठन मंत्री श्री प्रभात अग्रवाल जी के नेतृत्व में कलमना मंडी में पिछले 2 दिन से शुरू, छोटी गाड़ी ट्रांसपोर्टर्स की हड़ताल आज पूर्व नागपुर के विधायक श्री कृष्णा खोपड़े जी के आश्वासन के बाद वापस ले लिया गया।

श्री कृष्णा खोपडे जी ने ट्रांसपोर्टर्स के प्रतिनिधि मंडल, अनाज व्यापारी संगठना के अध्यक्ष संतोष अग्रवाल और आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ताओं के समक्ष दोनो(ग्रामीण एवम शहर) ही RTO के उच्च पदाधिकारियों से फोन पर बात की और उन्हें गाड़ी ना पकड़ने व चालान ना करने का निर्देश दिया।

जिस पर ट्रांसपोर्टर्स ने उनकी बात का मान रखते हुए एवम आश्वासन को ध्यान में रखते हुए अपना आंदोलन वापस ले लिए।

Advertisement

आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने मा. खोपड़े जी को यह याद दिलाया की आरटीओ के बड़े चालान के फाइन की दर केंद्र से ही तय होते हुए राज्यों तक आए है।

जिस पर उन्होंने केंद्र के जी.आर की कॉपी लाकर देने को कहा जिसे आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने मान्य किया। और साथ ही आगे आरटीओ ऐसी कार्यवाही अगर फिर करती है तो आम आदमी पार्टी फिर ट्रांसपोर्टर्स को लेकर सड़क पर उतरेगी।।

ईस आंदोलन में आम आदमी पार्टी से विदर्भ सयोजक देवेंद्र जी वानखड़े, राष्ट्रीय कार्यकर्णी के सदस्य अंब्रिश सावरकर, महाराष्ट्र आई – टी हेड अशोक जी मिश्रा, शहर सचिव भूषण ढकुलकर, उत्तर नागपुर प्रभारी जीतू मुटकुरे, मध्य नागपुर अध्यक्ष लक्ष्मीकांत दांडेकर, उत्तर नागपुर अध्यक्ष रोशन डोंगरे, शहर युवा आघाड़ी के उपाध्यक्ष गौतम कावरे, जमाल भाई आदि कार्यकर्ताओं ने हिस्सा लिया।।

Advertisement
GET YOUR OWN WEBSITE
FOR ₹9,999
Domain & Hosting FREE for 1 Year
No Hidden Charges
Follow Nagpur Today on Google
Add Nagpur Today to your Preferred Sources on Google to see our latest news more prominently in Search.