Published On : Thu, Nov 2nd, 2017

NTPC बॉयलर विस्फोट: मरने वालों की संख्या हुई 26

Advertisement

एनटीपीसी के बॉयलर में बुधवार को हुए विस्फोट की वजह से 26 लोगों की मौत हो चुकी है, वहीं 200 से ज्यादा घायल हैं। कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी आज (2 नवंबर) घायलों और मरने वालों के परिवार वालों से मिलने के लिए रायबरेली पहुंचे। उन्होंने हॉस्पिटल जाकर लोगों से मुलाकात की।

इससे पहले कांग्रेस की राष्ट्रीय अध्यक्ष और रायबरेली जिले की सांसद सोनिया गांधी ने एनटीपीसी में हुए हादसे पर गहरा दुख जताया था। उन्होंने कहा है कि वे पीड़ित परिवार के दुख में साथ हैं और उनके हर दुख में मदद के लिए तत्पर रहेंगी। इससे पहले सोनिया गांधी के निर्देश पर उनके निजी सचिव धीरज श्रीवास्तव वरिष्ठ कांग्रेसियों के साथ घटनास्थल पर पहुंचे।

सोनिया के निजी सचिव ने जिला अस्पताल पहुंचकर घायलों का हालचाल लिया था। पीड़ित परिवारों की हर संभव मदद करने का सोनिया गांधी ने भरोसा दिया है। दूसरी ओर घटना में हुई मौतों पर राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गहरा दुख जाहिर किया है।

Gold Rate
04 Feb 2026
Gold 24 KT ₹ 1,60,300 /-
Gold 22 KT ₹ 1,49,100 /-
Silver/Kg ₹ 2,87 100 /-
Platinum ₹ 90,000/-
Recommended rate for Nagpur sarafa Making charges minimum 13% and above

सोनिया ने संवेदना संदेश में कहा है कि वे स्वयं आना चाहती थी, लेकिन अस्वस्थ होने के कारण आपके बीच नहीं पहुंच पा रही हूं। उधर, कांग्रेस के सूत्रों ने बताया कि राष्ट्रीय उपाध्यक्ष राहुल गांधी गुरुवार सुबह नौ बजे एनटीपीसी ऊंचाहार या फिर घायलों और मृतकों के परिवारीजनों से मिल हैं। राहुल गांधी के आगमन को लेकर कांग्रेसी सक्रिय हो गए हैं।

गौरतलब है कि रायबरेली के ऊंचाहार स्थित नेशनल थर्मल पावर कॉर्पोरेशन (एनटीपीसी) के प्लांट में बुधवार दोपहर 3.40 बजे बड़ा हादसा हुआ। 500 मेगावाट की यूनिट नंबर 6 की बॉयलर स्टीम पाइप धमाके के साथ फट गई। प्रमुख सचिव गृह अरविंद कुमार ने हादसे में 18 मौतों की पुष्टि की। वहीं, 100 से ज्यादा झुलस गए।

GET YOUR OWN WEBSITE
FOR ₹9,999
Domain & Hosting FREE for 1 Year
No Hidden Charges
Advertisement
Advertisement