Published On : Fri, Jul 21st, 2023
By Nagpur Today Nagpur News

फेंसिंग पर कटा हुआ सिर… महिलाओं से दरिंदगी के बाद मणिपुर का एक और वीडियो आया सामने

Advertisement

मणिपुर में कुकी समुदाय की दो महिलाओं के साथ हुई दरिंदगी के वीडियो ने पूरे देश को झकझोर कर रख दिया. अब इस घटना के बाद हिंसा से जुड़ा एक और भयानक वीडियो सामने आया है. इस वीडियो में कुकी समुदाय के एक शख्स का कटा हुआ सिर बांस की फेंसिंग पर लटका हुआ नजर आ रहा है.

मृतक शख्स की पहचान डेविड थीक के तौर पर हुई है. India Today NE की रिपोर्ट के मुताबिक, वीडियो बिष्णुपुर जिले का है. इसमें एक रहवासी इलाके में बांस की बनी बाड़ पर कुकी समुदाय के डेविड थीक का कटा हुआ सिर रखा दिख रहा है. बताया जा रहा है कि डेविड की हत्या 2 जुलाई को हुई हिंसा के दौरान हुई थी. इस हिंसा में तीन लोगों की मौत हुई थी.

महिलाओं के वीडियो को मणिपुर में फिर तनाव
इससे पहले बुधवार को मणिपुर का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था. इसमें देखा जा सकता है कि भीड़ कुकी समुदाय की दो महिलाओं को नग्न अवस्था में सड़क पर घुमा रही है. इतना ही नहीं महिलाओं के साथ अभद्रता और रेप भी किया गया था. यह वीडियो 4 मई की घटना का बताया जा रहा है. इस घटना का वीडियो वायरल होने के बाद मणिपुर में फिर तनाव बढ़ गया. पुलिस ने इस मामले में अब तक मुख्य आरोपी समेत चार लोगों को गिरफ्तार भी किया है.

3 मई से जल रहा मणिपुर मणिपुर
में 3 मई को कुकी समुदाय की ओर से निकाले गए ‘आदिवासी एकता मार्च’ के दौरान हिंसा भड़की थी. इस दौरान कुकी और मैतेई समुदाय के बीच हिंसक झड़प हो गई थी. तब से ही वहां हालात तनावपूर्ण बने हुए हैं. अब तक 150 से ज्यादा लोग हिंसा में अपनी जान गंवा चुके हैं. मणिपुर की आबादी में मैतेई लोगों की संख्या लगभग 53 % है और इनमें से ज्यादातर इम्फाल घाटी में रहते हैं, जबकि 40 प्रतिशत आदिवासी हैं, जिनमें नागा और कुकी शामिल हैं और ये ज्यादातर पहाड़ी जिलों में रहते हैं.

Advertisement
GET YOUR OWN WEBSITE
FOR ₹9,999
Domain & Hosting FREE for 1 Year
No Hidden Charges
Follow Nagpur Today on Google
Add Nagpur Today to your Preferred Sources on Google to see our latest news more prominently in Search.