
मुंबई : दक्षिणी मुंबई के जेजे मार्ग पर इमारत गिरने का बड़ा हादसा सामने आया है। तीन मंजिला इमारत के गिर जाने के बाद 25 से 30 लोगों के फंसे होने आशंका जताई जा रही है। सुबह करीब 8.40 पर ये इमारत गिरी है, जिसमें 8 से 9 परिवार रहते हैं।
बताया जा रहा है कि बचावकर्मी मौके पर पहुंच गए हैं और लोगों को बचाने की कोशिश में जुट गए हैं। वहीं पुलिस ने बिल्डिंग के पास बैरिकेटिंग कर दी है। मुंबई के भिंडी बाजार में गिरी बिल्डिंग में बचाव कार्य के लिए एनडीआरएफ की टीम मौके पर है। ऐसा माना जा रहा है कि भारी बारिश की चपेट में आने के बाद ये हादसा हुआ है।
बता दें कि मुंबई में पिछले 24 घंटे में बारिश आफत बनकर बरसी। देश की आर्थिक राजधानी को इस आफत बनी बारिश ने अस्त-व्यस्त कर दिया है। मुंबई की लाइफ लाइन कही जाने वाली लोकल ट्रेनों का आवागमन इस दौरान ठप रहा। सड़कों पर पानी भरने से शहर के निचले इलाके जलमग्न हो गए। इस आफत के बाद अब मुंबई फिर से अपनी राह पर लौटने लगी है।
लोकल ट्रेन सर्विस ने बारिश रुकने की वजह से राहत की सांस ली है, वहीं हवाई यातायात भी शुरू हो गया। हालांकि इस बीच कुछ बर्बादी की तस्वीरें भी सामने आई हैं। अभी तक पुलिस को जगह जगह से कई लाशें भी बरामद हो चुकी हैं।
पटरी पर लौटीं ट्रेन, फ्लाइट्स ने भी भरी उड़ान
मुंबई में बाढ़ की वजह से लोगों की बेहाल जिंदगी अब पटरी पर लौटने लगी है। बाढ़ की वजह से कुल 19 फ्लाइट्स को रद्द किया गया था, लेकिन अब मुंबई एयरपोर्ट पर मौसम बेहतर हुआ है। मुंबई एयरपोर्ट से जिन फ्लाइट्स से उड़ान भरी वो 30 मिनट तक लेट थीं। अब बारिश थमने के बाद ट्रेनों का संचालन भी शुरू कर दिया गया है। लोकल ट्रेनें सभी 4 लाइन्स पर चल रही हैं।
Nagpur Crime: मानकापुर में ₹6.64 लाख की चोरी का खुलासा! #NagpurNews #MankapurNews...
Nagpur: 11 साल की बच्ची से Instagram पर अश्लील चैट का आरोप...
नागपुर के अंबाझरी तालाब में कूदी 16 साल की किशोरी #NagpurNews #AmbazhariLake...
नागपुर में किराना दुकान लूट का खुलासा! चाकू की नोक पर लूट...
अमरावती में नवजात मौतों पर विजय वडेट्टीवार का सरकार पर हमला! #MaharashtraNews...
जालना में भांजी को अपशब्द कहने पर युवक की हत्या! #Crime #MaharashtraNews...




