
अयोध्या : अयोध्या में राम मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा की तारीख करीब आ रही है. ऐसे में देश के कई हिस्सों से अयोध्या आना-जाना शुरू हो रहा है. अयोध्या में एयरपोर्ट की शुरुआत के बाद से एयरलाइन्स कंपनियां अयोध्या के लिए फ्लाइट्स शुरू कर रही हैं.
दिल्ली-अयोध्या के बाद इंडिगो ने मुंबई-अयोध्या उड़ान की घोषणा कर दी है. सबसे पहले इंडिगो ने दिल्ली से अयोध्या के लिए फ्लाइट का ऐलान किया लेकिन अब इंडिगो मुंबई से अयोध्या के लिए भी फ्लाइट शरू कर रहा है. बता दें कि विमानन कंपनी इंडिगो (IndiGo) का विमान 30 दिसंबर को दिल्ली से अयोध्या के लिए अपनी पहली उद्घाटन उड़ान भरने जा रहा है.
इंडिगो के मुताबिक, पहले चरण में अयोध्या में लगभग पूरे हो चुके मर्यादा पुरुषोत्तम श्री राम इंटरनेशनल एयरपोर्ट (Maryada Purushottam Shri Ram International Airport) के संचालन के पहले चरण में अयोध्या से दिल्ली और अहमदाबाद के लिए उड़ानें शुरू हो रही हैं. कंपनी अयोध्या के लिए अपनी कॉमर्शियल फ्लाइट सर्विस 6 जनवरी से शुरू कर देगी. इसके बाद अब मुंबई-अयोध्या उड़ान की घोषणा भी हो गई है.
धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे से लड़ाई नहीं रुकेगी #StudentProtest #Congress #Trending #NEETScam...
Instagram पर Part Time Job के नाम पर ₹6.84 लाख की ठगी...
₹150 के लालच में चाकू से हमला! #NagpurCrime #Crime #ERickshaw #PoliceAction #CCTV...
पार्किंग विवाद ने लिया हिंसक रूप! #NagpurNews #Crime #ParkingDispute #VikasThakre #PoliceAction
रॉन्ग साइड से आई मौत! #Accident #HighwayAccident #NagpurNews #MaharashtraNews #TruckAccident #news
RSS मुख्यालय को लेकर X पर भ्रामक पोस्ट करने का आरोप #vidarbhanews...




