Published On : Mon, Feb 13th, 2017

एनएडीटी में अफगानी राजस्व अधिकारियों का प्रशिक्षण प्रारंभ

Advertisement


नागपुर
: राष्ट्रीय प्रत्यक्ष कर अकादमी द्वारा पड़ोसी मित्र मुल्क अफगानिस्तान के राजस्व अधिकारियों के बैच को प्रशिक्षित करने का क्रम शुरू किया गया है। 13 से 24 फरवरी के दरम्यान चलाई जानेवाली इस विशेष बैच में अफगानी राजस्व अधिकारियों को राजस्व संकलन के शास्त्रीय गुर सिखाए जाएंगे। इस बैच का शुरभारंभ अफगानिस्तान के महा वाणिज्यदूत मो. अमन अमीन के हाथों हुआ। इस अवसर पर अकादमी के प्रधान महासंचालक रंगनाथ झा, अतिरिक्त महासंचालक आर.के. चौबे, अतिरिक्त महासंचालिका लीना श्रीवास्तव, नौशाद अंसारी प्रमुख रूप से उपस्थित थे।

इस अवसर पर मो. अमन ने कहा ने यह दो विभागों के बीच का रिश्ता ही नहीं बल्कि दो देशों के बीच संबंधों को मजबूत बनाएगा। उन्होंने बताया कि ना केवल अफगानिस्तान – ईरान बंदरगाह महीने भर में शुरू होगा बल्कि दिल्ली – अफगानिस्तान के बीच सीधी हवाई यात्रा की तर्ज पर मुंबई-काबुल हवाई यात्रा भी शुरू करने का मानस होने की बात उन्होंने कही। अफगानिस्तानी आयकर विभाग के अधिकारी इस प्रशिक्षण शिबिर में भारतीय कर प्रशासन का जायजा लेंगे। साथ ही अंतरराष्ट्रीय कर प्रशासन व हस्तांतरण मूल्य को लेकर भी प्रशिक्षण दिया जाएगा। पहले तीन दिनों तक आयकर कानून की जानकारी, कर प्रशासन तत्व, कलेक्शन मेकॉनिज्म, जांच यंत्रणा, अंतरराष्ट्रीय कर रचना व ट्रांस्फर प्रायजिंग आदि विषयों की जानकारी दी जाएगी।

Advertisement
GET YOUR OWN WEBSITE
FOR ₹9,999
Domain & Hosting FREE for 1 Year
No Hidden Charges
Follow Nagpur Today on Google
Add Nagpur Today to your Preferred Sources on Google to see our latest news more prominently in Search.