Published On : Wed, Jul 29th, 2020

अंबाला एयरबेस पर लैंड हुए पांचों राफेल विमान, वाटर सैल्यूट से होगा स्वागत

Advertisement

भारतीय वायुसेना की शक्ति में आज बढ़ोतरी हुई है. फ्रांस से उड़ान भरने के बाद पांच राफेल लड़ाकू विमान भारतीय जमीन में पहुंच गए हैं. हरियाणा के अंबाला एयरबेस में बुधवार को राफेल विमान लैंड हुए, जहां उनका स्वागत वाटर सैल्यूट के साथ किया गया.

इस दौरान वायुसेना चीफ RKS भदौरिया भी मौजूद रहे. फ्रांस से मिलने वाली राफेल विमानों की ये पहले खेप है.

राफेल विमान से जुड़े बड़े अपडेट्स:

03.11 PM: पांचों राफेल लड़ाकू विमान अंबाला एयरबेस पर लैंड कर चुके हैं. UAE से उड़ान भरने के बाद दोपहर 3.00 बजे के करीब अंबाला के एयरबेस पर विमान लैंड हुए.

Advertisement

02.41 PM: पांचों राफेल लड़ाकू विमान अंबाला एयरबेस के पास पहुंच गए हैं. अब से चंद मिनटों में सभी विमानों की लैंडिंग होगी.

Advertisement
GET YOUR OWN WEBSITE
FOR ₹9,999
Domain & Hosting FREE for 1 Year
No Hidden Charges
Follow Nagpur Today on Google
Add Nagpur Today to your Preferred Sources on Google to see our latest news more prominently in Search.