Published On : Fri, Jun 24th, 2022
By Nagpur Today Nagpur News

एडवोकेट मनजीत कौर मतानी ने दी गरीबो को छत उपलब्ध करवाई

Advertisement

नागपुर: वर्षा काल में गरीब महिलाओं और बच्चों को हो रही भीषण तकलीफ को देख, प्रख्यात समाजसेविका एडवोकेट मंजीत कौर मतानी ने शुक्रवार को बैरामजी टाऊन स्तिथ इटारसी पुलिया के पास गरीब बस्ती मे अपनी टीम के साथ दौरा किया , वहा पर उनकी परेशानी को सुना, उनके पास इस वर्षाकाल में छत तक उपलब्ध नहीं होने से उनके पूरे परिवार को मानसिक और शारीरिक तकलीफ से वे बेहद दुखी थे.

उनकी तकलीफ सुन श्रीमती मतानी बेहद द्रविद हो उठी और तुरंत उनके छत की व्यवस्था कर सराहनीय और आदर्श मिसाल पेश की उन सभी को छत मिलने से सभी बेहद भावुक होकर ह्रदय से दुआ देने लगे, उस बस्ती में रहने वाले गरीब नागरिकों ने बताया कि हमारी बस्ती टूट गई है ना हमे मकान दिया गया ना लाईट ना पानी हमे कीङे मकोडे की तरह छोड दिया गया हमारी किसी भी राजनेता ने हमारी मदद नहीं की और ना ही हमारा हाल पूछा ऐसी परिस्थिति में एडवोकेटमनजीत कौर मतानी ने आकर हमारी मदद की और हमें छत उपलब्ध करवाई वह हमारे लिए देवतास्वरुप बन कर आई है

हम सभी उनके बेहद आभारी है, श्रीमती मतानी में अन्य सामाजिक संगठनों और एन जी ओ से अपील की है कि वह भी इस मानवीय कार्य में आकर इन गरीब परिवारों की मदद करे ,सभी अगर सहयोग करेंगे तो इनको वर्षा काल में राहत मिल जायेगी और इनकी दुवाएं प्राप्त होंगी

Advertisement

Advertisement
GET YOUR OWN WEBSITE
FOR ₹9,999
Domain & Hosting FREE for 1 Year
No Hidden Charges
Follow Nagpur Today on Google
Add Nagpur Today to your Preferred Sources on Google to see our latest news more prominently in Search.