Published On : Mon, Jun 8th, 2020

मशहूर कथावाचक मोरारी बापू के खिलाफ एडवोकेट कटारिया ने की शिकायत

Advertisement

नागपुर-मशहूर कथावाचक मोरारी बापू (Morari Bapu) की मुश्किलें बढ़ गई हैं. कथावाचक मोरारी बापू पर भगवान श्रीकृष्ण पर आपत्तिजनक टिप्पणी करने पर जयपुर के बाद नागपुर में भी शिकायत दर्ज की गई है. सदर पुलिस स्टेशन में एडवोकेट आशीष कटारिया की ओर से शिकायत की गई है. शिकायत में कहा गया है की वे अपना मोबाइल यूज़ कर रहे थे. जिसमें उन्होने आस्था चैनल में कथावाचक मोरारी बापू का वीडियो देखा.

जिसमें मोरारी बापू भगवान् कृष्ण और भगवान् बलराम और उनके वंशजो के बारे में गलत और अशोभनीय टिपण्णी कर रहे है. मोरारी ये आदमी, यह आदमी कहकर भगवान् कृष्ण को संभोदित कर रहे थे. मोरारी अपने इस प्रवचन में भगवान् श्रीकृष्ण को धर्म की स्थापना में सम्पूर्ण असफल बता रहे है. इसके साथ ही शिकायत में यह भी कहा गया है की मोरारी द्वारा यह भी कहा गया है की द्वारका की जनता, श्रीकृष्ण के बेटे को और उनके बेटे को शराब पिने की बात भी कही गई है.

कटारिया ने कहा है की श्रीकृष्ण के बड़े भाई भगवान् बलराम जिनकी हर हिंदू धर्म में हरछट की पूजा होती है. वे किसानों के देवता है, उनपर भी अशोभनीय टिपण्णी की गई है. ऐसा कहकर मोरारी बापू ने इतिहास से छेड़छाड़ की है. कटारिया ने अपनी शिकायत में कहा है की मोरारी बापू द्वारा भगवान् श्रीकृष्ण पर टिपण्णी से भक्तो , और यादव समाज की धार्मिक भावनाओ को ठेस पहुंची है. मोरारी बापू पर एफआईआर दर्ज कर कार्रवाई करने की मांग कटारिया ने पुलिस से की है.उन्होंने इस संदर्भ में शिकायत के साथ आस्था चैनल की उस सीडी को भी पुलिस को सौपी है.

Advertisement
Advertisement
GET YOUR OWN WEBSITE
FOR ₹9,999
Domain & Hosting FREE for 1 Year
No Hidden Charges
Follow Nagpur Today on Google
Add Nagpur Today to your Preferred Sources on Google to see our latest news more prominently in Search.