Published On : Mon, Nov 25th, 2019

एडवांस हेल्थ असाध्य रोगों में कारगर : डॉ रवि वैरागड़े

Advertisement

‘आरोग्यम कयुअर कार्निवाल’ को मिला भारी प्रतिसाद

नागपुर: डॉ रवि वैरागड़े के एडवांस हेल्थ की ओर से नि:शुल्क आरोग्यम कयुअर कार्निवाल का आयोजन सिविल लाइंस स्थित डॉ वसंतराव देशपांडे सभागृह में किया गया जिसे भारी प्रतिसाद मिला। कार्यक्रम में खुशी और रोमांच के साथ स्वास्थ्य और चिकित्सा का संगम हुआ।

इस अवसर पर डॉ वैरागड़े ने अद्वितीय चिकित्सा पद्धति द जेने हिलींग टेक्नोलॉजी की जानकारी दी और जेनेटिक ट्रीटमेंट के अद्भुत अनुभव सुनाए। डा. रवि वैरागडे ने कहा कि रेगुलर हेल्थ केअर मॉडर्न मेडिसीन तथा सभी स्वास्थ्य एजेंसियों के प्रयासों के बावजूद स्वास्थ्य समस्याएं बढ़ती ही जा रही हैं। फिर चाहे वह डायबिटिज, कैंसर, लीवर फेल हो या किडनी फेलियर। बीमारी बढ़ने के साथ ही काम्प्लीकेशन भी बढ़ते जा रहे हैं। दवाइयों के साइड इफेक्ट के कारण नए रोग सामने आ रहे हैं। इसके कारण खर्च में भी भारी बढ़ोतरी हो रही है। इसका खामियाजा एक व्यक्ति ही नहीं, समाज और देश को भी भुगतना पड़ रहा है।

उन्होंने कहा कि ब्रिलियंस और ट्रिलियंस डॉलर सिर्फ स्वास्थ्य पर खर्च हो रहा है। इसके बावजूद सफलता नहीं मिल रही है। इसके कारण व्यक्ति, समाज और देश ही नहीं, पूरी दुनिया को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। डाक्टर, दवाखाने, सरकारी दवाखाने, निजी दवाखाने और सभी मेडिकोच के प्रयासों के बाद भी रोगों पर न लगाम लग रहा है न ठिक हो रहे हैं। इन रोगों से समाज, देश और दुनिया को मुक्ति दिलाने की जिम्मेदारी लेनी होगी। रोगों के जड़ तक पहुंचकर इलाज करना होगा।

Advertisement

डा. वैरागडे ने कहा कि इसकी जिम्मेदारी एडवांस हेल्थ ने वैश्विक स्तर पर ली है। रोगों को सिर्फ कंट्रोल नहीं करना है, बल्कि हमेशा के लिए दूर करना है। कंट्रोल करने से समस्या दूर नहीं होती। कुछ दिन तक अच्छा लगता है। रिपोर्ट भी अच्छी आती है, पीड़ा कम होती है, कीमो थेरेपी और आपरेशन होने पर स्कैन भी अच्छा आता है। वह पुन: उतनी ही तेजी से वापस आता है।

एडवांस हेल्थ ने अपने प्रयासों और जिन्स, माइंड तथा कुछ घटकों के जरिए तैयार इलाज से अलग ही रिजल्ट मिलता है। असाध्य रोग भी ठिक हो जाता है। किडनी फेलियर, कैंसर भी ठिक होते देख सकते हैं और वह भी कम खर्च में। खास बात यह है कि बिना साइड इफेक्ट और कम पीड़ा में क्वालिटी ऑफ लाइफ सुंदर होगा और रोग भी दूर होगा। लोगों को जो चाहिए वह सब दिलाने की ताकत एडवांस हेल्थ के इस रूट कास्ट ट्रीटमेंट में है।

इस अवसर पर लाइव केसेस दिखाए गए जिससे पता चला कि कैसा रिजल्ट मिलता है, रोग कैसे ठिक होता है और कौनसे रोग दूर हो सकते हैं।

Advertisement
GET YOUR OWN WEBSITE
FOR ₹9,999
Domain & Hosting FREE for 1 Year
No Hidden Charges
Follow Nagpur Today on Google
Add Nagpur Today to your Preferred Sources on Google to see our latest news more prominently in Search.