Published On : Wed, Oct 10th, 2018

एडवोकेट चंद्रशेखर शर्मा पर जानलेवा हमला

Advertisement

नागपुर: हुडकेश्वर पुलिस थाना अंतर्गत नरसाला रोड के संत तुकडोजी नगर, दिघोरी निवासी एडवोकेट चंद्रशेखर शर्मा पर उनके पड़ोसी पिता-पुत्र ने मिलकर जानलेवा हमला कर दिया। इस हमले में एडवोकेट शर्मा गंभीर रूप से घायल हो गया है। शर्मा ने इस घटना की जानकारी देते हुए नागपुर टुडे को बताया कि वो अपने परिवार के साथ बीते 20 वर्षो से इसी इलाके में रह रहे है। उनके बगल में 60 वर्षीय आनंद दीक्षित बीते 15 वर्षो से रह रहा है।

दीक्षित उनके सगे मामा है। चंद्रशेखर शर्मा के मुताबिक बीते कुछ वजह से उनके मामा उनसे जलने लगे थे। जिसकी वजह अपने सगे भांजे की बीते कुछ समय में की गई तरक़्क़ी है। दीक्षित आये दिन किसी न किसी बहाने से शर्मा परिवार ने झगड़ा करते है। शर्मा ने बताया की अपने मामा के व्यवहार से वो अकेले नहीं बल्कि सारी बस्ती परेशान है। आये दिन किसी से भी गाली-गलौच करना उनकी आदत बन चुकी है।

इसी हफ़्ते सोमवार सुबह 9. 30 बजे के दरमियान आनंद दीक्षित शर्मा से झगडा करने लगा। उसने गालियाँ भी दी। जब शर्मा ने गाली देने का कारण पूछा तो दीक्षित के बेटे और रिश्ते में उनका भाई लगने वाले विजय ने उन पर घर के भीतर से डंडा लाकर हमला कर दिया। जिसके बाद दोनों पिता-पुत्र ने कई बार एडवोकेट शर्मा पर डंडे से कई वार किये। जिसमे उनके पीठ और शरीर के पिछले हिस्से की दो हड्डियाँ टूट गई। घर वालो ने शर्मा को तुरंत निजी अस्पताल में भर्ती कराया है। डॉक्टरों के मुताबिक शर्मा के शरीर की दो हड्डियाँ टूटी हुई है। शर्मा को शुगर और बीपी की शिकायत भी है जिस वजह से ईलाज में दिक्कत हो रही है।

शर्मा ने इस हमले की शिकायत पुलिस में की है। शिकायत के आधार पर पुलिस ने दोनों पिता-पुत्र पर हत्या के प्रयास का मामला दर्ज किया है। आरोपी फ़िलहाल हुडकेश्वर पुलिस की गिरफ्त से बाहर है।

Advertisement
Advertisement
GET YOUR OWN WEBSITE
FOR ₹9,999
Domain & Hosting FREE for 1 Year
No Hidden Charges
Follow Nagpur Today on Google
Add Nagpur Today to your Preferred Sources on Google to see our latest news more prominently in Search.