Published On : Wed, Aug 24th, 2016

“भंवर में सियासत” का लोकार्पण २८ को

Advertisement

bhanvar mein siyasat book
नागपुर:
नागपुर-विदर्भ के वरिष्ठ अधिवक्ता, राजनितिक, सामाजिक तथा शैक्षणिक क्षेत्र में युवा अवस्था से ही सक्रीय, सार्वजानिक अपनी विशेष पहचान बनाने वाले अजातशत्रु अधिवक्ता बी.जे. अग्रवाल द्वारा जनहित में देश-विदेश से जुडी प्रत्येक विषयों पर लिखित लेख-विश्लेषणों को संग्रहित कर एक विशेष पुस्तिका का रूप दिया गया है, जिसे “भंवर का सियासत” नाम से जाना जायेगा। इसका लोकार्पण रविवार २८ अगस्त २०१६ को स्थानीय रविनगर चौक स्थित श्री अग्रसेन भवन में शाम ६ बजे किया जायेगा।

लोकार्पण समारोह के मुख्य अतिथि पूर्व केंद्रीय मंत्री सुबोधकांत सहाय एवं पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय चंद्रशेखर के सुपुत्र सांसद नीरज शेखर रहेंगे एवं कार्यक्रम की अध्यक्षता पूर्व केंद्रीय मंत्री बबनराव ढाकने करेंगे। कार्यक्रम में समीक्षक वक्ता के रूप में प्रख्यात पत्रकार, विचारक व राजनितिक विश्लेषक डॉ. वेदप्रताप वैदिक होंगे। वही बतौर प्रमुख अतिथि असम के राज्यपाल बनवारीलाल पुरोहित, राज्य के पूर्व गृहमंत्री जयंत पाटिल, पूर्व सांसद विजय दर्डा, दैनिक भास्कर के प्रबंध संपादक मनमोहन अग्रवाल, देशोन्नति के प्रबंध संपादक प्रकाश पोहरे, सीडीआर के चेयरमैन त्रिलोक चौधरी आदि उपस्थित रहेंगे।

उक्त कार्यक्रम के सफलतार्थ राष्ट्रीय मानव विकास संस्था के सचिव संदीप अग्रवाल, पूर्व महापौर किशोर डोरले, जिला बार एसोसिएशन के पूर्व अध्यक्ष सुदीप जैस्वाल, एनवीसीसी के अध्यक्ष प्रकाश मेहाडिया, प्रकाशक विजयकुमार जैन एवं नागपुर जिला किसान सेल के अध्यक्ष लक्ष्मणराव मेल्लीपेड्डी सक्रीय है।

Advertisement
GET YOUR OWN WEBSITE
FOR ₹9,999
Domain & Hosting FREE for 1 Year
No Hidden Charges
Follow Nagpur Today on Google
Add Nagpur Today to your Preferred Sources on Google to see our latest news more prominently in Search.