Published On : Thu, Nov 12th, 2020

अॅड. अभिजीत वंजारी का नामांकन आवेदन दाखिल बालासाहेब थोरात सहित कई नेताओं की उपस्थिति

Advertisement

नागपुर: विधान परिषद के नागपुर मंडल स्नातक निर्वाचन क्षेत्र के लिए, अॅड. अभिजीत वंजारी ने गुरुवार 12 नवंबर को सुबह नामांकन पत्र दाखिल किया। अभिजीत वंजारी ने विभागीय आयुक्त संजीव कुमार को नामांकन पत्र सौंपा।

अभिजीत वंजारी का समर्थन करने के लिए बड़ी संख्या में कांग्रेस और शिवसेना के मंत्री और कार्यकर्ता मौजूद थे। प्रदेश अध्यक्ष और राजस्व मंत्री बालासाहेब थोरात ने इस अवसर पर विशेष उपस्थिति दर्ज कराई। अखिल भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के सचिव और विदर्भ प्रभारी आशीष दुवा, शिवसेना सांसद कृपाल तुमाने, ऊर्जा मंत्री और पालक मंत्री नागपुर जिला नितिन राउत, दुग्ध विकास मंत्री सुनील केदार, मंत्री विजय वडेट्टीवार, विधायक विकास ठाकरे, आमगांव विधायक सहस्त्रायम करोटे, पूर्व मंत्री राजेंद्र मूलक, पूर्व मंत्री विधायक किशोर गजभिए, पूर्व मंत्री रमेश बंग, ओबीसी महासंघ के अध्यक्ष डॉ. बबनराव तायवाड़े, शेषराव करोटे, अतुल लोंढे, नामदेव उसेंडी, सुरेश भोयर, राजू परवे, शिवसेना नेता किरण पांडव, नाना गावंडे, बंटी शेलके, नगरसेवक राजू तिड़के, राज्य महासचिव मोहन जोशी, रामकृष्ण ओझा और अन्य कई कार्यकर्ता शामिल थे।

मंगलवार को, अॅड. अभिजीत वंजारी की उम्मीदवारी की घोषणा की गई थी। महासचिव मुकुल वासनिक ने इस संबंध में एक बयान जारी किया था।

Advertisement
Advertisement
GET YOUR OWN WEBSITE
FOR ₹9,999
Domain & Hosting FREE for 1 Year
No Hidden Charges
Follow Nagpur Today on Google
Add Nagpur Today to your Preferred Sources on Google to see our latest news more prominently in Search.