Published On : Wed, Sep 19th, 2018

रिसर्च : सबसे कम कमाई वाले विधायकों में शामिल हैं नागपुर के पालकमंत्री

Advertisement

नागपुर : राज्य के ऊर्जा मंत्री और जिले के पालकमंत्री चंद्रशेखर बावनकुले देश भर में सबसे कम वार्षिक आय अर्जित करने वाले विधायकों में से एक हैं. जनप्रतिनिधियों को लेकर विभिन्न तरह का शोध करने वाली संस्था असोसिएशन फॉर डेमोक्रेटिक रिफार्म ( एडीआर ) ने सोमवार को गुजरात के अहमदाबाद में अपना रिसर्च पेश किया. देश भर के विधायकों पर किए गए शोध का विषय विधायकों की वार्षिक आर्थिक आय का आंकलन करना था.

इस शोध में देश भर कुल 4086 विधायकों में से ऐसे 3145 विधायक, जिन्होंने अपने वार्षिक उत्त्पन का हवाला दिया है उनमें से 941 विधायकों के शपथपत्र पर रिसर्च किया है. संस्था ने 614 में से दो कैटेगिरी, सबसे अधिक आर्थिक आय वाली 20 और सबसे कम आर्थिक आय वाले 20 विधायकों की सूची जारी की है.

इस सूची में राज्य के ऊर्जामंत्री चंद्रशेखर बावनकुले का नाम 20 वे नंबर पर है जिनकी वार्षिक आय 9 लाख 9 हजार 384 रुपए है. बावनकुले नागपुर जिले की कामठी विधानसभा सीट से विधायक हैं व प्रदेश सरकार के ऊर्जा मंत्री व नागपुर जिले के पालकमंत्री हैं.

Advertisement

कम आयवाले 20 नामों में 9 वें नंबर पर बीजेपी के ही विधायक सुरेश खड़े हैं. सांगली जिले की मिरज सीट से विधायक सुरेश की वार्षिक आय 39 हजार 694 रुपए है. इस शोध में सबसे अधिक आय 20 नामों में राज्य के चार विधायक शामिल हैं. जिनमें से राज्य के सबसे अमीर विधायक हैं लोढ़ा ग्रुप के मंगल प्रभात लोढ़ा, जो दूसरे नंबर पर हैं और उनकी कमाई 34 करोड़ 66 लाख 82 हजार 610 रुपए है. इस लिस्ट में शीर्ष पर कर्नाटक राज्य के बैंगलूर ग्रामीण में आने वाली सीट होसकोटे से कांग्रेस पार्टी के विधायक एन नागार्जुन हैं, जिनकी आय 157 करोड़ के आस पास है.

इस लिस्ट में 6 वे नंबर पर हैं. एनसीपी विधायक दिलीप सोपल,सोलापुर की बरसी विधानसभा सीट से विधायक दिलीप का उत्पन्न 9 करोड़ 85 लाख वार्षिक है. जबकि बीजेपी के प्रशांत ठाकुर जो रायगढ़ जिले की पनवेल सीट से विधायक है उनका उत्त्पन्न 5 करोड़ 61 लाख है ,इस लिस्ट में सबसे नीचे हैं राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री पृथ्वीराज चव्हाण, वर्ष 2014 के चुनाव में उन्होंने आर्थिक उत्पन्न का स्त्रोत खेती को बताया है. सतारा जिले की कराड सीट से विधायक चव्हाण का आर्थिक वार्षिक उत्पन्न 4 करोड़ 56 लाख है.

एडीआर ने अपने शोध के लिए राज्य से कुल 26 विधायकों के नामों को लिया था. 13 नाम बीजेपी से कांग्रेस-एनसीपी से 4-4 नाम जबकि अन्य के दो नाम शामिल हैं.

Advertisement
GET YOUR OWN WEBSITE
FOR ₹9,999
Domain & Hosting FREE for 1 Year
No Hidden Charges
Follow Nagpur Today on Google
Add Nagpur Today to your Preferred Sources on Google to see our latest news more prominently in Search.