Published On : Tue, Dec 17th, 2019

महाराज श्री अग्रसेन जी के आदर्शों व समाज की संस्कृति को अपनाएं

Advertisement

नागपुर: अग्रवाल समाज की विलुप्त होती संस्कृति को संजोने व महाराजा श्री अग्रसेन जी की बताई प्रेरणादाई आदर्शों के प्रसार के लिए अग्रवाल समाज की ओर से ‘सुपर 100 प्लस’ संस्था की स्थापना हाल ही में की गई. समारोह होटल रेजंेटा, गंगा काशी, नंदनवन में आयोजित किया गया. इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में प्रकाश गोयल, श्रीमती उर्मिला आर. सी. अग्रवाल, गोपाल अग्रवाल उपस्थित थे.

कार्यक्रम का आरंभ महाराजा श्री अग्रसेन व माता माधवी के चित्र पर माल्यार्पण व दीप प्रज्वलन कर अतिथियों ने किया. पश्चात सभी अतिथियों का स्वागत किया गया. इस अवसर पर अतिथि उर्मिला आर. सी. अग्रवाल ने सुपर 100 प्लस के सभी सदस्यों को शपथ दिलाई.

सभी अतिथियों ने सुपर 100 प्लस की स्थापना पर शुभकामनाएं देते हुए महाराजा श्री अग्रसेन जी के आदर्शों पर चलते हुए अग्रवाल समाज की संस्कृति को संजोने की बात कही. फाउंडर डायरेक्टर के रूप में राजेश गोयल, तेजपाल अग्रवाल, अनिल चैधरी, राजेश जिंदल, महेश अग्रवाल, लाइफ डायरेक्टर के रूप में अशोक बंसल, रतन पोद्दार, संजय अग्रवाल, साजन केडिया, जगमोहन अग्रवाल, जगदीश खेतान, गोपी किशन टीबड़ा, किशोर अग्रवाल, राजकुमार दिवानका, राजेश अग्रवाल, प्रकाश अग्रवाल, विनोद गर्ग, आलोक अग्रवाल, पवन भालोटिया, विजय सराफ व डायरेक्टर के रूप में सुंदर अग्रवाल, सचिन अग्रवाल, राजेंद्र पोद्दार, आशीष जेजानी, शंकर मुरारका, अभय अग्रवाल को चुना गया. समारोह में आगामी कार्यक्रमों की रूपरेखा रीना गर्ग ने रखी. कुशल मंच संचालन विजय सराफ व सुमेधा चैधरी ने किया. आभार ममता अग्रवाल व मंजू गोयल ने माना.

Advertisement
Advertisement
GET YOUR OWN WEBSITE
FOR ₹9,999
Domain & Hosting FREE for 1 Year
No Hidden Charges
Follow Nagpur Today on Google
Add Nagpur Today to your Preferred Sources on Google to see our latest news more prominently in Search.