Published On : Mon, Feb 8th, 2021

जेईई मेन फरवरी सत्र की परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड इस सप्ताह हो सकते हैं जारी

Advertisement

नागपुर– संयुक्त प्रवेश परीक्षा (जेईई मेन) के फरवरी सत्र के लिए एडमिट कार्ड 2021 जल्द ही जारी होने की उम्मीद है. हालांकि नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) ने जेईई मेन 2021 के एडमिट कार्ड जारी करने की तारीख की पुष्टि नहीं की है. हालांकि, एजेंसी ने पहले कहा था कि जेईई मेन परीक्षा के एडमिट कार्ड फरवरी के दूसरे सप्ताह तक जारी किए जाएंगे. इस वर्ष इंजीनियरिंग प्रवेश परीक्षा फरवरी, मार्च, अप्रैल और मई में चार सत्रों में आयोजित की जाएगी.

वे सभी उम्मीदवार, जिन्होंने जेईई मेन 2021 फरवरी परीक्षा में उपस्थित होने के लिए पंजीकरण किया है, वे अपने आवेदन संख्या और जन्मतिथि / पासवर्ड का उपयोग करके अपना जेईई मेन एडमिट कार्ड 2021 डाउनलोड कर सकेंगे.

JEE Main 2021 Admit Card: ऐसे डाउनलोड कर सकेंगे एडमिट कार्ड
– सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट jeemain.nta.nic.in पर जाएं.
– इसके बाद होम पेज पर “JEE Main 2021 Admit Card” के लिंक पर क्लिक करें.
– JEE मेन 2021 एडमिट कार्ड आपकी स्क्रीन पर डिस्प्ले हो जाएंगे.
– अब आप जेईई मेन एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकेंगे.

उम्मीदवारों को एक ट्रांसपेरेंट बोतल में अपने हैंड सैनिटाइजर और पानी लाने की अनुमति होगी. डायबिटीज़ से पीड़ित उम्मीदवारों को अधिकारियों द्वारा अनुमोदित खाने की चीजें लाने की अनुमति दी जाएगी.

Advertisement
Advertisement
GET YOUR OWN WEBSITE
FOR ₹9,999
Domain & Hosting FREE for 1 Year
No Hidden Charges
Follow Nagpur Today on Google
Add Nagpur Today to your Preferred Sources on Google to see our latest news more prominently in Search.