Published On : Mon, Jun 19th, 2017

पॉलीटेक्निक के लिए प्रवेश प्रक्रिया शुरू

Advertisement


नागपुर:
दसवीं कक्षा के रिजल्ट घोषित होने के बाद पॉलिटेक्निक प्रवेश का टाईमटेबल घोषित नहीं होने के कारण विद्यार्थी काफी परेशान हो गए थे. लेकिन अब राज्य सामायिक प्रवेश परीक्षा कक्ष की ओर से पॉलीटेक्निक प्रवेश प्रक्रिया की घोषणा की गई है. 19 जून से विद्यार्थी ऑनलाइन पंजियन कर पाएंगे. पॉलीटेक्निक प्रवेश के पिछले कुछ वर्षों के आकड़े बताते हैं कि महाविद्यालयों के सामने इस बार बड़ा आवाहन होगा. दसवीं के बाद ग्यारहवीं में प्रवेश न लेते हुए पॉलीटेक्निक डिप्लोपा में प्रवेश लेकर अपना भविष्य तलाशनेवाले विद्यार्धियों की संख्या काफी बड़ी है. इस प्रवेश प्रक्रिया में शासकीय और निजी संस्थाओं का भी सहयोग रहेगा. डिप्लोमा के लिए प्रवेश की प्रक्रिया केंद्रीय पद्धति द्वारा होगी. केंद्रीय पद्धति के कारण ऑनलाइन आवेदन करना जरूरी है. आवेदन करने के बाद विद्यार्थियों को सुविधा केंद्र जाकर अपने आवेदन पड़ताल और प्रमाणपत्रों की जांच करना आवश्यक है. इस प्रक्रिया को पूरा करनेवाले विद्यार्थियों का नाम सूची में समाविष्ट किया जाएगा.

पॉलिटेक्निक प्रवेश प्रक्रिया में चार प्रवेश फेरिया होगी. पहली व दूसरी फेरी के लिए आवेदन में विद्यार्थियों को अपने पसंदीदा महाविद्यालय का नाम भरने की सुविधा दी गई है. चौथी फेरी में केवल शासकीय संस्थानों के रिक्त जगहों में ही विद्यार्थियों को प्रवेश दिया जाएगा. इसकी ज्यादा जानकारी विद्यार्थियों को तकनीकी शिक्षा संचालनालय की वेबसाइट पर देखनी होगी.

19 जून से लेकर 3 जुलाई तक विद्यार्थी ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं. डाक्यूमेंट्स की जांच 19 जून से 3 जुलाई तक होगी. विद्यार्थियों की सामान्य सूची 1 जुलाई को लगेगी. विद्यार्थी सूची पर 2 से लेकर 4 जुलाई तक आक्षेप जता सकते हैं. विद्यार्थियों की अंतिम सूची 5 जुलाई को लगेगी.

Advertisement
GET YOUR OWN WEBSITE
FOR ₹9,999
Domain & Hosting FREE for 1 Year
No Hidden Charges
Follow Nagpur Today on Google
Add Nagpur Today to your Preferred Sources on Google to see our latest news more prominently in Search.