Published On : Mon, May 21st, 2018

इग्नू में यूजी पीजी के लिए एडमिशन हुए शुरू

Advertisement

ignou

नागपुर: इंदिरा गांधी नैशनल ओपन यूनिवर्सिटी (इग्नू) में जुलाई 2018 सेशन के लिए बैचलर्स और पोस्ट ग्रैजुएट कोर्सों के लिए भी ऐडमिशन प्रोसेस शुरू हो गया है. इनके लिए 15 जुलाई तक अप्लाई कर सकते हैं. इससे पहले यूनिवर्सिटी ने अपने पोस्ट ग्रैजुएट डिप्लोमा, डिप्लोमा, सर्टिफिकेट के कई कोर्सेज के लिए रजिस्ट्रेशन प्रोसेस शुरू कर दिया है. इनके लिए 30 जून तक अप्लाई किया जा सकता है.

इग्नू साल में दो सेशन- जुलाई और दिसंबर सेशन के लिए ऐडमिशन प्रोसेस चलाता है. ओपन ऐंड डिस्टेंस लर्निंग (ओडीएल) मोड में यह यूनिवर्सिटी बैचलर्स, पीजी, पीजी डिप्लोमा, डिप्लोमा और सर्टिफिकेट ऑफर करता है. जुलाई सेशन के लिए यूनिवर्सिटी ने अंडरग्रैजुएट और पीजी कोर्सों के लिए रजिस्ट्रेशन ऑनलाइन प्रोसेस शुरू कर दी है. बैचलर्स के बीएससी, बीए, बीकॉम, टूरिजम स्टडीज, कंप्यूटर ऐप्लिकेशंस, सोशल वर्क, लाइब्रेरी ऐंड इन्फर्मेशन साइंस शामिल हैं.

मास्टर्स में 26 प्रोग्राम में इग्नू ऐडमिशन करेगा. इनमें कंप्यूटर ऐप्लिकेशंस, कॉमर्स, इंग्लिश, इकनॉमिक्स, फिलॉसफी, साइकलॉजी, ऐंथ्रपॉलजी, लाइब्रेरी ऐंड इन्फर्मेशन साइंस, पब्लिक ऐडमिनिस्ट्रेशन, टूरिजम ऐंड ट्रैवल मैनेजमेंट, जेंडर ऐंड डिवलपमेंट इशूज, ट्रांसलेशन स्टडीज भी लिस्ट में शामिल हैं.

इग्नू में स्टूडेंट्स के लिए बीकॉम (अकाउंटेंसी ऐंड फाइनैंस) और एमकॉम (फाइनैंस ऐंड टैक्सेशन), बीकॉम (सीए ऐंड ए) और एमकॉम (बीपी ऐंड सीजी), बीकॉम (एफ ऐंड सीए) और एमकॉम (एमए ऐंड एफएस) करने का भी मौका है. यह कोर्स यूनिवर्सिटी इंस्टिट्यूट ऑफ चार्टर्ड अकाउंटेंट्स ऑफ इंडिया, इंस्टिट्यूट ऑफ कंपनी सेक्रटरीज ऑफ इंडिया और इंस्टिट्यूट ऑफ कॉस्ट अकाउंटेंट्स ऑफ इंडिया के साथ मिलकर चलाता है.

Advertisement

इसके अलावा एमए एजुकेशन और बैचलर ऑफ बिजनस ऐडमिनिस्ट्रेशन (रिटेलिंग) प्रोग्राम के लिए ऑफलाइन मोड से अप्लाई कर सकते हैं. पोस्ट ग्रैजुएट डिप्लोमा, डिप्लोमा और सर्टिफिकेट कोर्सों के लिए यूनिवर्सिटी 30 जून तक ऑनलाइन ऐडमिशन प्रोसेस रखेगी. पीजी डिप्लोमा में मास कम्यूनिकेशन ऐंड जर्नलिजम, क्रिमिनल जस्टिस, ऐनालिटिकल केमिस्ट्री, हायर एजुकेशन, डिजास्टर मैनेजमेंट, फोकलोर ऐंड डिजास्टर स्टडीज, ऐप्लाइड स्टैटिस्टिक्स, बुक पब्लिशिंग समेत 30 प्रोग्राम के लिए स्टूडेंट्स अप्लाई कर सकते हैं. सर्टिफिकेट प्रोग्राम में कम्यूनिटी रेडियो, डिजास्टर मैनेजमेंट, कंज्यूमर प्रोटेक्शन, बिजनस स्किल्स के भी ऑप्शन हैं.

सभी प्रोग्राम के लिए ऑनलाइन ही अप्लाई करना होगा.यूनिवर्सिटी की वेबसाइट ignou.ac.in में जाकर या registrarsrd@ignou.ac.in पर मेल करके प्रोग्राम स्ट्रक्चर समेत फीस और डॉक्युमेंट्स की जानकारी ली जा सकती है. इग्नू में इस वक्त देशभर और बाहर के कुछ देशों में तीस लाख से ज्यादा स्टूडेंट्स रजिस्टर हैं. यूनिवर्सिटी में 21 स्कूल ऑफ स्टडीज और 67 रीजनल सेंटर हैं.

Advertisement
GET YOUR OWN WEBSITE
FOR ₹9,999
Domain & Hosting FREE for 1 Year
No Hidden Charges
Follow Nagpur Today on Google
Add Nagpur Today to your Preferred Sources on Google to see our latest news more prominently in Search.