Published On : Mon, Sep 5th, 2022
By Nagpur Today Nagpur News

15 सितंबर को खत्म होंगे प्रशासक राज ?

Advertisement

– आगामी महानगरपालिका ,नगर परिषदों के चुनाव के मद्देनज़र सम्पूर्ण राज्य में मंत्रियों के दौरे शुरू

नागपुर : नागपुर समेत राज्य में 18 नगर पालिकाओं, 164 नगर परिषदों, 25 जिला परिषदों, 284 पंचायत समितियों का कार्यकाल पहले ही समाप्त हो चुका है. फरवरी-मार्च 2022 से प्रशासक राज चल रहा हैं। 15 सितंबर के बाद प्रशासक छह महीने पूर्ण हो जाएगा। इसलिए सितंबर के अंत तक चुनाव कार्यक्रम की घोषणा की जा सकती है। पहले चरण का चुनाव दिवाली से पहले शुरू हो जाएगा। इसमें महा नगर पालिकाओं और नगर पालिकाओं को शामिल किया जाएगा।

Gold Rate
June 09 2026 - Time 10.30Hrs
Gold 24 KT ₹ 152,700 /-
Gold 22 KT ₹ 1,41,600 /-
Silver/Kg ₹ 2,43,900/-
Platinum ₹ 88,000/-
Recommended rate for Nagpur sarafa Making charges minimum 13% and above

प्रदेश की 92 नगर परिषदों में नगराध्यक्ष और ओबीसी को सीधे आरक्षण देने को लेकर न्यायालय में याचिका दायर की गई है. वहीं मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे की सरकार ने भी न्यायालय में मांग की है कि मनपा और जिला परिषद चुनाव का वार्ड ढांचा पहले जैसा ही हो.

महाविकास आघाड़ी सरकार के निर्णय के अनुसार नए परिवर्तन के तहत आरक्षण सहित सभी कार्यवाही पूर्ण कर ली गई है। इसलिए हर कोई उत्सुक है कि आगामी मनपा चुनाव में तीन या चार सदस्यीय वार्ड व्यवस्था होगी।

वहीं दूसरी तरफ शिवसेना को भी दिक्कत है। हालांकि, राज्य में ओबीसी को राजनीतिक आरक्षण दिलाने के लिए तत्कालीन महाविकास आघाड़ी सरकार ने अलग से कानून बनाकर स्थानीय निकायों के चुनाव छह महीने के लिए टालने का फैसला किया था. अब यह कार्यकाल सितंबर में समाप्त होने जा रहा है। सितंबर के अंत तक बरसात का मौसम भी खत्म हो जाएगा। इसलिए दिवाली से पहले चुनाव करवाना पड़ेगा। हालांकि चुनाव को देखते हुए शिंदे-फडणवीस सरकार में मंत्रियों ने तैयारी शुरू कर दी है।

पहले चरण में महानगरपालिका
पहले चरण में नागपुर सह मुंबई, पिंपरी-चिंचवड़, ठाणे, उल्हासनगर, भिवंडी-निजामपुर, पनवेल, मीरा-भिंदर, सोलापुर, नासिक, मालेगांव, परभणी, नांदेड़-वाघाला, लातूर, अमरावती, अकोला,चंद्रपुर नाम की 18 महानगर पालिकाओं के चुनाव होंगे। इसके साथ ही ओबीसी आरक्षण के साथ 164 नगर परिषदों का भी चुनाव किया जाएगा। उसके बाद दूसरे चरण में 25 जिला परिषदों और 284 पंचायत समितियों के चुनाव होंगे।

मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे और उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस की कैबिनेट के 17 मंत्री अपने-अपने जिलों का दौरा कर रहे हैं. मुख्यमंत्री शिंदे के साथ आए 40 विधायकों को अपने निर्वाचन क्षेत्रों में स्थानीय निकायों को जिताने की कड़ी चुनौती होगी.उन्हें शिवसेना, एनसीपी, कांग्रेस जैसे विरोधियों का सामना करना पड़ेगा। इसलिए हर मंत्री को एक-दो जिलों की जिम्मेदारी दी गई है। मंत्रिमंडल विस्तार तक शिंदे सरकार में 19 मंत्रियों को राज्य के 36 जिलों के पालकमंत्री पद का अस्थायी प्रभार दिया जाएगा।

Advertisement
LIVE | NEWS BULLETIN NAGPUR TODAY

LIVE | NEWS BULLETIN NAGPUR TODAY

नाबालिग छात्रा से किया दुष्कर्म .. #nagpurnews #crime #newsupdate

नाबालिग छात्रा से किया दुष्कर्म .. #nagpurnews #crime #newsupdate

कार का शीशा तोड़ 5 लाख चोरी; दिनदहाड़े बॅगलिफ्टिंग.. #nagpurnews #latestnews #crime

कार का शीशा तोड़ 5 लाख चोरी; दिनदहाड़े बॅगलिफ्टिंग.. #nagpurnews #latestnews #crime

GANGA-JAMUNA इलाके में युवक से चाकू की नोक पर 25 हजार की लूट.. #nagpurnews #Crime #LatestNews

GANGA-JAMUNA इलाके में युवक से चाकू की नोक पर 25 हजार की...

मोमिनपुरा में पुराने विवाद पर युवक पर जानलेवा हमला.. #nagpurnews #Crime #LatestNews

मोमिनपुरा में पुराने विवाद पर युवक पर जानलेवा हमला.. #nagpurnews #Crime #LatestNews

शादी नहीं होने के तनाव में युवक ने दी जान.. #nagpurnews #LatestNews #sucides

शादी नहीं होने के तनाव में युवक ने दी जान.. #nagpurnews #LatestNews...

GET YOUR OWN WEBSITE
FOR ₹9,999
Domain & Hosting FREE for 1 Year
No Hidden Charges