Published On : Fri, Feb 5th, 2021

नागपुर के आदित्य बने एनिग्मा मिस्टर इंडिया 2021

Advertisement

नागपुर– हाल ही में शिमला में हुए फैशन शो जिसे दीपक चतुर्वेदी एनिग्मा इवेंट् मैनेजमेंट द्वारा आयोजित किया गया था. इसमें नागपुर के आदित्य ने विजेता का खिताब अपने नाम किया है. आदित्य ने बताया कि नागपुर ही उनकी जन्म भूमि और कर्म भूमि दोनों है. स्कूल और कॉलेज की पढ़ाई नागपुर में ही हुई.

लेकिन बचपन से सीधे और सरल दिखने वाले आदित्य का रुझान फैशन जगत में था, और स्कूल में होने वाले एक शो में विनर बनने के बाद उनके हैसले को जैसे पंख लग गए. वैसे तो ये बात पुरानी है लेकिन वहां से ही उम्मीद और जज़्बे की किरण ने जन्म लिया , फिर क्या था आदित्य ने इस फील्ड में कदम रखा ,और बहुत कम समय मे ही नागपुर के आशीष nx ब्रांड के वो ब्रांड एम्बेसडर बने और धीरे धीरे अदित्य बन गए मिस्टर इंडिया 2021.

आदित्य की इस कामयाबी के लिए नितिन गडकरी ने भी शुभकामनाएं दी.

आदित्य ने बताया कि इसके पहले उनका एक गाना भी आया है, जिसमे उन्होंने युवाओं को प्रेरित करने के लिए एक मैसेज भी दिया. सोशल वर्क भी आदित्य लगातार करते रहते है, और कोरोना काल मे अच्छा काम करने वाले नागपुर के पत्रकार साथियों को आदित्य के माध्यम से सम्मानित किया गया.

Advertisement

परिवार को इस कामयाबी का श्रेय देते हुए आदित्य ने सभी को धन्यवाद दिया , इस मौके पर आदित्य के पापा गिरीश लक्ष्मण राव पेशने, डायरेक्टर प्रोड्यूसर प्रदीप पाली, तमन्ना इवेंट्स से आसिफ खान, सिंघम सिक्योरिटी से रवि सिंघम आदि उपस्थित रहे. इस दौरान सलीम रहमान ने मीडिया प्रभारी की भूमिका निभाई .

Advertisement
GET YOUR OWN WEBSITE
FOR ₹9,999
Domain & Hosting FREE for 1 Year
No Hidden Charges
Follow Nagpur Today on Google
Add Nagpur Today to your Preferred Sources on Google to see our latest news more prominently in Search.