Published On : Sat, May 9th, 2015

चंद्रपुर : 1 जुलाई से होगी वैद्यकिय महाविद्यालय चंद्रपुर की प्रवेश प्रक्रिया

Advertisement


विद्यार्थियों की नजर प्रवेश पर

चंद्रपुर। लंबे इंतजार तथा राजकीय माथापच्ची से हटकर अब कहीं चंद्रपुर वैद्यकीय महाविद्यालय का ‘‘बोर्ड’’ लगा है. गत दो वर्षों से चंद्रपुर वैद्यकीय महाविद्यालय के शुरू होने से सभ्रमित जनता को अब इंतजार वैद्यकीय महविद्यालय प्रवेश प्रक्रिया का है. जिला रूग्णालय तथा वैद्यकिय महाविद्यालय के समन्वयक डा. हजारे के बयान ने यह स्पष्ट कर दिया की 1 जुलाई 2015 से यहां प्रवेश प्रक्रिया शुरू हो जायेगी. वैसे टि.बी. अस्पताल परिसर में तैयारीयां जोरो पर शुरू है. वैद्यकीय साधनों का इन्स्टालेशन चल रहा है.

हाल ही में वैद्यकीय प्रवेश परिक्षा (पीएमटी) हुई. चंद्रपुर वैद्यकीय महाविद्यालय में 50 से 100 जगह पर विद्यार्थियों को प्रवेश देने की संभावना स्पष्ट है. फिलहाल जिला सामान्य रूग्णालय के प्रवेशद्वार पर चंद्रपुर वैद्यकीय महाविद्यालय का फलक लगाया गया है. आखीर वैद्यकीय महाविद्यालय का नामकरण होने से जनता खुश है. फिलहाल वैद्यकीय महाविद्यालय की प्रवेश प्रक्रिया संभालने हेतु डा. पी.जी. दीक्षित डिन के पद पर नियुक्त किये गये है.

आगामी कुछ दिनों में मेडिकल कान्सिल आफ इण्डिया की टीम यहां आकर प्रशिक्षण मंजूरी दने की उम्मीद है. इस मंजूरी के बाद प्रवेश प्रक्रिया पुरी कर प्रशिक्षण शुरू हो जाएगा. यहां स्थित 100 प्रवेशों पर विद्यार्थियों की आस है. इस प्रवेश प्रक्रिया से राज्य में प्रवेश संख्या में इजाफा होनेवाला है यह बात निश्चित है.

File Pic

File Pic

Advertisement
Advertisement
GET YOUR OWN WEBSITE
FOR ₹9,999
Domain & Hosting FREE for 1 Year
No Hidden Charges
Follow Nagpur Today on Google
Add Nagpur Today to your Preferred Sources on Google to see our latest news more prominently in Search.