Published On : Sat, Jun 16th, 2018

औरंगाबाद समाचार : आंबेडकर के नाम में ‘महाराज’ जोड़ने पर यूनिवर्सिटी की कार्यवाहक रजिस्ट्रार सस्पेंड

Advertisement

 

औरंगाबाद : महाराष्ट्र के औरंगाबाद शहर के डॉ बाबासाहेब आंबेडकर मराठवाड़ा विश्वविद्यालय की कार्यवाहक रजिस्ट्रार साधना पांडे को डॉ बीआर आंबेडकर के नाम के साथ ‘महाराज’ जोड़ने पर निलंबित कर दिया गया. विश्वविद्यालय के कुलपति बी चोपड़े ने विश्वविद्यालय के सीनेट सदस्यों की बैठक के दौरान पांडे के निलंबन की घोषणा की.

प्रबंधन परिषद का चुनाव कराने के लिए बैठक आयोजित की गई थी. इस बैठक में पत्रकार भी मौजूद थे. बैठक को संबोधित करते हुए पांडे ने आंबेडकर के नाम के साथ महाराज जोड़ दिया जिससे बैठक में हंगामा मच गया.

सीनेट के सदस्यों ने आरोप लगाया कि आंबेडकर के नाम के साथ गलत इरादे से यह शब्द जोड़ा गया. उन्होंने पांडे पर दक्षिणपंथी विचारधारा के अनुसरण का भी आरोप लगाते हुए उनके निलंबन की मांग की. कुलपति ने पांडे के निलंबन की घोषणा की और उन्हें बैठक से चले जाने को कहा.

Advertisement
Advertisement
GET YOUR OWN WEBSITE
FOR ₹9,999
Domain & Hosting FREE for 1 Year
No Hidden Charges
Follow Nagpur Today on Google
Add Nagpur Today to your Preferred Sources on Google to see our latest news more prominently in Search.