Published On : Sat, Apr 15th, 2023
By Nagpur Today Nagpur News

एडीबी बैंक की टीम पहुंची , फेस – २ का दौरा किया

Advertisement

नागपुर – एशियन डेवलपमेंट बैंक (एडीबी) मनीला के ६ सदस्यों की टीम महामेट्रो द्वारा किए गए नागपुर मेट्रो परियोजना के फेस – १ के कार्य तथा फेस -२ की रुपरेखा का अवलोकन करने के लिए पहुंची । टीम ने तीन दिवसीय दौरा कर महामेट्रो के प्रोजेक्ट का बारीकी से अवलोकन कर प्रत्येक पहलू का अध्ययन किया । महामेट्रो द्वारा किए गए कार्यों की टीम ने सराहना की। बैंक की टीम में श्री. मुकुंद सिन्हा , श्री. शरद सक्सेना , श्री. कौशल साबू ,मरिया लारिन , सुवा लक्ष्मी सेन , यातोमी शामिल थीं । सोमवार को सुबह टीम मेट्रो भवन पहुंची महामेट्रो के वरिष्ठ अधिकारियों ने नागपुर मेट्रो रेल परियोजना फेस -१ और फेस – २ की विस्तृत जानकारी दी । वीडियो कॉन्फ्रेसिंग के माध्यम से एडीबी बैंक के सदस्यों ने महामेट्रो के प्रबंध निदेशक डॉ. बृजेश दीक्षित से चर्चा की ।

डॉ. दीक्षित ने महा मेट्रो द्वारा किए जा रहे कार्यों की विस्तृत जानकारी दी तथा फेस – २ के प्रारंभिक कार्यों से अवगत कराया। मेट्रो भवन में हुई बैठक के दौरान वरिष्ठ अधिकारियों द्वारा मेट्रो रेल के संचालन,यात्री सुविधा फीडर सर्विस,सुरक्षा,संरक्षा,सोलर इनर्जी,पर्यावरण के क्षेत्र में महामेट्रो द्वारा किए गए कार्यों की जानकारी दी। बैंक की टीम ने नागपुर मेट्रो रेल परियोजना फर्स्ट फेस के चारों रिच का दौरा मेट्रो ट्रेन से किया। मेट्रो यात्रा के दौरान सफर कर रहे यात्रियों से बैंक टीम के सदस्यों ने चर्चा की। मेट्रो स्टेशनों पर तैनात अधिकारी और कर्मचारियों से चर्चा की । मेट्रो यात्रियों ने नागपुर शहर में उपलब्ध हुई विश्वस्तरीय परिवहन सुविधा के प्रति प्रसन्नता जाहिर करते हुए शहर में मेट्रो के आने से काफी परिवर्तन होने के साथ ही शहर का सौंदर्य बढ़ने का जिक्र किया।

Advertisement

बैंक की टीम फेस – २ के निर्धारित मेट्रो मार्गों का अवलोकन किया। आटोमोटिव चौक मेट्रो स्टेशन से कन्हान नदी ब्रिज तक,प्रजापति नगर से ट्रांसपोर्ट नगर,लोकमान्य नगर से हिंगना तथा खापरी से बुटीबोरी तक दौरा कर मेट्रो मार्ग का निरीक्षण किया । सदस्यों की टीम हिंगना मार्ग स्थित लिटिल वुड पहुंची।पर्यावरण के क्षेत्र में महा मेट्रो द्वारा किए गए कार्यों की जानकारी अधिकारियों ने दी।

सीताबर्डी इंटरचेंज स्टेशन की कार्यप्रणाली और स्टेशन इमारत के निर्माण कार्य की टीम ने सराहना की । खापरी मेट्रो स्टेशन पर यात्री सुविधा की जानकारी ली । सदस्यों ने फीडर सर्विस के लिए उपलब्ध इ- रिक्शा , बस सर्विस , ई – साईकिल के संबंध में यात्रियों से चर्चा की साथ ही सदस्यों ने स्वयं साईकिल चलाकर प्रसन्नता व्यक्त की बैंक टीम सदस्यों को मेट्रो ट्रेन के संचालन तथा प्रबंधन संबंधी जानकारी कार्यकारी निदेशक (ओ एंड एम) श्री उदय बोरवणकर ने दी।

Advertisement
GET YOUR OWN WEBSITE
FOR ₹9,999
Domain & Hosting FREE for 1 Year
No Hidden Charges
Follow Nagpur Today on Google
Add Nagpur Today to your Preferred Sources on Google to see our latest news more prominently in Search.