Published On : Tue, Nov 24th, 2020

स्नातकों की समस्याओं को हल करने के लिए अॅड. वंजारी को चुनें

Advertisement

डॉ नितिन राउत, सोमवार को दो स्थानों पर हुई बैठकें

नागपुर: स्नातकों की समस्याएं कई सालों से जैसी की तैसी हैं। आज तक, भाजपा ने इसे आसानी से नजरअंदाज किया है। इस समय, कांग्रेस उम्मीदवार एड. अभिजीत वंजारी को विधान परिषद के लिए चुने। वे छात्रों की समस्याओं से अवगत है, ऊर्जा मंत्री और नागपुर जिले के पालक मंत्री, डॉ. नितिन राउत ने कहा ।

एड. अभिजीत गोविंदराव वंजारी, नागपुर विधान परिषद स्नातक निर्वाचन क्षेत्र के कॉंग्रेस तथा शिवसेना, पीरिपा (कावड़े समूह), आरपीएनआई (गवई समूह) और मित्र पक्ष के महाविकास आघाडी के उम्‍मीदवार है उन्‍होने सोमवार को अपने प्रचार के लिए पीडब्ल्यूएस कॉलेज और जिला बार एसोसिएशन में एक बैठक का आयोजन किया था ।

Advertisement

पीडब्‍ल्‍यूएस कॉलेज में हुयी बैठक में नागपुर जिले के पालक मंत्री नितिन डॉ. राउत के साथ पूर्व मंत्री अनीस अहमद, पीपल्स वेलफेयर सोसाइटी के सचिव मोहन वासनिक, यशवंत पाटिल और वरम्बे साहब उपस्‍थित थे। उसके बाद अॅड. वंजारी ने जिला बार एसोसिएशन में एक बैठक की।

बैठक में एसोसिएशन के अध्यक्ष कमल सतुजा, सचिव नितिन देशमुख, पूर्व सचिव मनोज सावजी, शबाना खान और अक्षय समर्थ उपस्थित थे।
अध्‍यक्ष कमल सतूजा ने वंजारी के कार्य की तारीफ करते हुए उन्हे चुनने लाने की अपील की।

Advertisement
GET YOUR OWN WEBSITE
FOR ₹9,999
Domain & Hosting FREE for 1 Year
No Hidden Charges
Follow Nagpur Today on Google
Add Nagpur Today to your Preferred Sources on Google to see our latest news more prominently in Search.