Published On : Wed, Sep 26th, 2018

नाना पाटेकर पर तनुश्री दत्ता ने लगाया सेक्शुअल हैरेसमेंट का आरोप

Advertisement

‘आशिक बनाया आपने’ फेम ऐक्ट्रेस तनुश्री दत्ता ने नाना पाटेकर को लेकर चौंकाने वाला खुलासा कर चुकी हैं कि उन्होंने उनका यौन शोषण किया था। तनुश्री का कहना है कि नाना का व्यवहार केवल उनके साथ ही नहीं बल्कि सेट पर बाकी ऐक्ट्रेसेस के साथ भी अजीब होता था। उन्होंने कहा है कि लोग इस बारे में बातें करते थे कि नाना ऐक्ट्रेससेस पर हाथ भी उठाया करते थे, लेकिन किसी ने भी उनके खिलाफ आवाज उठाने की हिम्मत नहीं की।

टीवी चैनल ज़ूम को दिए गए एक इंटरव्यू में तनुश्री ने बताया कि नाना पाटेकर ने एक फिल्म के गाने की शूटिंग के दौरान उनके साथ गलत तरीके से छूने की कोशिश की। तनुश्री ने आरोप लगाया कि इंडस्ट्री के ज्यादातर लोग जानते हैं कि नाना का व्यवहार महिलाओं के प्रति कैसा है और वह कितनी बदतमीजी के साथ महिलाओं से पेश आते हैं।

Gold Rate
July 20 ,2026 - Time 10.30Hrs
Gold 24 KT ₹ 1 42,400 /-
Gold 22 KT ₹ 1,32,100 /-
Silver/Kg ₹ 2,20,400/-
Platinum ₹ 88,000/-
Recommended rate for Nagpur sarafa Making charges minimum 13% and above

तनुश्री के मुताबिक, लोग आपस में नाना की हरकतों को लेकर दबे लफ्ज़ों में कानाफूसी करते थे कि वह ऐक्ट्रेसेस पर हाथ उठाते हैं और उन्हें प्रताड़ित भी करते हैं। इसके साथ ही तनुश्री ने कहा कि इंडस्ट्री को पता है कि महिलाओं के साथ नाना का ऐटिट्यूड और व्यवहार कैसा है, लेकिन कभी भी किसी पब्लिकेशन ने इस बारे में छापने की हिम्मत नहीं की।

साल 2008 की घटना को याद करते हुए तनुश्री ने बताया कि कॉन्ट्रैक्ट के मुताबिक उन्हें फिल्म ‘हॉर्न ओके प्लीज’ में सोलो डांस नंबर करना था, लेकिन शूट के पहले दिन से ही नाना ने उनके साथ बदतमीजी शुरू कर दी। हालांकि तनुश्री ने नाना पाटेकर के इस व्यवहार के बारे में जब फिल्म के प्रड्यूसर और डायरेक्टर को बताया तो उन्होंने भी तनुश्री को नाना की बात मानने की सलाह दे डाली।

Advertisement
Advertisement
अमरावती डबल मर्डर केस में बड़ा खुलासा! #AmravatiNews #MaharashtraNews #DoubleMurder #CrimeNews

अमरावती डबल मर्डर केस में बड़ा खुलासा! #AmravatiNews #MaharashtraNews #DoubleMurder #CrimeNews

वर्धा में राष्ट्रवादी युवक कांग्रेस का धरना #MaharashtraNews #NCP  #SonamWangchuk #NEET #PaperLeak

वर्धा में राष्ट्रवादी युवक कांग्रेस का धरना #MaharashtraNews #NCP #SonamWangchuk #NEET #PaperLeak

अमरावती में छात्रों का जोरदार प्रदर्शन #vidarbhanews #amravati  #updatenews #maharashtranews

अमरावती में छात्रों का जोरदार प्रदर्शन #vidarbhanews #amravati #updatenews #maharashtranews

रील्स के चक्कर में मलंगगढ़ पर फंसे युवक #maharashtranews  #ambarnath  #updatenews #maharashtra

रील्स के चक्कर में मलंगगढ़ पर फंसे युवक #maharashtranews #ambarnath #updatenews #maharashtra

निरुपम का शिंदे नेतृत्व पर बड़ा दावा #NagpurNews #ShivSena #ubt  #political #LatestNews #NewsUpdate

निरुपम का शिंदे नेतृत्व पर बड़ा दावा #NagpurNews #ShivSena #ubt #political #LatestNews...

भारी बारिश में छात्रों का वांगचुक समर्थन प्रदर्शन #maharashtranews #bhiwandi #updatednews #news

भारी बारिश में छात्रों का वांगचुक समर्थन प्रदर्शन #maharashtranews #bhiwandi #updatednews #news

GET YOUR OWN WEBSITE
FOR ₹9,999
Domain & Hosting FREE for 1 Year
No Hidden Charges