Published On : Sun, Feb 25th, 2018

श्रीदेवी का दुबई में निधन, मुंबई में होगा अंतिम संस्कार

Advertisement

आज आई एक अविश्वसनिय खबर ने पूरे बॉलीवुड को हिलाकर रख दिया है. 54 वर्षीय एक्ट्रेस श्रीदेवी को दिल का दौरा पड़ने के कारण दुबई में उनका निधन हो गया.

मीडिया में आई जानकारी के मुताबिक, श्रीदेवी अपने पति बोनी कपूर और छोटी बेटी खुशी कपूर के साथ दुबई में मोहित मारवाह की शादी में हिस्सा लेने गई हुई थीं.

Gold Rate
July 23 ,2026 - Time 10.30Hrs
Gold 24 KT ₹ 1 45,900 /-
Gold 22 KT ₹ 1,35,400 /-
Silver/Kg ₹ 2,27,000/-
Platinum ₹ 88,000/-
Recommended rate for Nagpur sarafa Making charges minimum 13% and above

श्रीदेवी के निधन की खबर के साथ ही मुंबई में उनके घर के बाहर फैंस का जमावड़ा लगना शुरू हो गया है. लोगों को पहले तो उनकी मृत्यु की खबर पर भरोसा ही नहीं हुआ लेकिन जब खबर कन्फर्म हुई तो नम आंखों से उनके फैंस उनके घर के बाहर जमा होना शुरू हो गए हैं.

खबर है कि मुंबई में ही उनका अंतिम संस्कार किया जाएगा और उसके लिए उनका पार्थिव शरीर मुंबई लाया जाएगा.

Advertisement

इस दुखद खबर से बॉलीवुड में शोक की लहर है. दुःख की बात ये भी है कि अपने मॉम के अंतिम समय में श्रीदेवी की बेटी जाह्नवी कपूर उनके साथ नहीं थी. जाह्नवी यहीं मुंबई में हैं और अब बॉलीवुड के तमाम बड़े सितारे इस दुखभरी घड़ी में उन्हें सपोर्ट करने के लिए उनके घर पहुंच रहे हैं.

बता दें कि इंडियन फिल्म इंडस्ट्री में श्रीदेवी का काफी बड़ा योगदान रहा है. श्रीदेवी ने हिंदी फिल्मों के अलावा तेलगु, तमिल, कन्नड़ और मलयाली फिल्मों में भी काम किया है.

पिछले साल उनकी फिल्म मॉम रिलीज हुई थी जिसमें उनके काम की जमकर तारीफ भी हुई थी. उनके साथ इस फिल्म में अक्षय खन्ना और नवाजुद्दीन सिद्दीकी जैसे कलाकार थे.

13 अगस्त 1963 को तमिलनाडु में जन्मी श्रीदेवी ने महज 4 साल की उम्र से एक बाल कलाकार के रूप में अपने फिल्मी करियर की शुरुआत की थी.

बॉलीवुड में उन्हें पहली फिल्म मिली 1978 में मिली जिसका नाम था सोलवां सावन. उसके करीब 5 साल बाद जीतेंद्र के साथ उनकी फिल्म हिम्मतवाला से श्रीदेवी के काम को बॉलीवुड में एक पहचान मिली.

उसके बाद फिर उन्होंने कभी अपने करियर में पीछे मुड़कर नहीं देखा. मवाली, तोहफा, मिस्टर इंडिया, चांदनी, चालबाज, लम्हे, गुमराह जैसी फिल्मों ने श्रीदेवी को नंबर वन अभिनेत्री बना दिया.

श्रीदेवी ने जाने माने फिल्ममेकर बोनी कपूर से शादी कर ली थी, जिसके बाद उन्होंने अपना परिवार शुरू किया. जान्ह्वी और खुशी उनकी दो बेटियां हैं. 2012 में श्रीदेवी ने फिर से फिल्म इंग्लिश-विंग्लिश के साथ बॉलीवुड में कमबैक किया. उनकी इस फिल्म को जबरदस्त सफलता मिली.

इन दिनों अपनी बड़ी बेटी जान्ह्वी को फिल्म धड़क के साथ श्रीदेवी लॉन्च करने का इंतजार कर रही थीं लेकिन वक्त को शायद कुछ और ही मंजूर था.

Advertisement
धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे से लड़ाई नहीं रुकेगी #StudentProtest #Congress #Trending #NEETScam #news

धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे से लड़ाई नहीं रुकेगी #StudentProtest #Congress #Trending #NEETScam...

Instagram पर Part Time Job के नाम पर ₹6.84 लाख की ठगी #CyberFraud #InstagramScam #Fraud #JobScam

Instagram पर Part Time Job के नाम पर ₹6.84 लाख की ठगी...

₹150 के लालच में चाकू से हमला! #NagpurCrime #Crime #ERickshaw #PoliceAction #CCTV #CrimeBranch #news

₹150 के लालच में चाकू से हमला! #NagpurCrime #Crime #ERickshaw #PoliceAction #CCTV...

पार्किंग विवाद ने लिया हिंसक रूप! #NagpurNews #Crime #ParkingDispute  #VikasThakre #PoliceAction

पार्किंग विवाद ने लिया हिंसक रूप! #NagpurNews #Crime #ParkingDispute #VikasThakre #PoliceAction

रॉन्ग साइड से आई मौत! #Accident #HighwayAccident #NagpurNews #MaharashtraNews #TruckAccident #news

रॉन्ग साइड से आई मौत! #Accident #HighwayAccident #NagpurNews #MaharashtraNews #TruckAccident #news

RSS मुख्यालय को लेकर X पर भ्रामक पोस्ट करने का आरोप #vidarbhanews #nagpur #nagpurnews #news

RSS मुख्यालय को लेकर X पर भ्रामक पोस्ट करने का आरोप #vidarbhanews...

GET YOUR OWN WEBSITE
FOR ₹9,999
Domain & Hosting FREE for 1 Year
No Hidden Charges