Published On : Fri, Oct 26th, 2018

बैडमिंटन प्लेयर ईशान नकवी के साथ रोमांस करती नजर आएंगी श्रद्धा कपूर

Advertisement

आखिरकार श्रद्धा कपूर को अपना हमसफर मिल ही गया। लेकिन ज़रा ठहरिए। यहां हम उनकी रियल लाइफ की नहीं बल्कि रील लाइफ की बात कर रहे हैं। श्रद्धा कपूर इन दिनों बैडमिंटन प्लेयर साइना नेहवाल की बायॉपिक में काम कर रही हैं और इस फिल्म अब वह रियल लाइफ बैडमिंटन प्लेयर और म्यूज़िशन ईशान नकवी के साथ रोमांस करती नज़र आएंगी।

दिलचस्प बात तो यह है कि ईशान पिछले कई महीनों से श्रद्दा को इस फिल्म के लिए बैडमिंटन की कोचिंग भी दे रहे हैं। फिल्म के प्रड्यूसर भूषण कुमार ने भी इसे कन्फर्म किया और कहा कि बायॉपिक में श्रद्धा के ऑपोज़िट ईशान नज़र आएंगे।

हाल ही में मुंबई मिरर से बातचीत में श्रद्धा ने बताया कि वह रोज़ाना सुबह 6 बजे से बैडमिंटन की क्लास में शामिल होती हैं और उन्हें अपने कोच ईशान नकवी से काफी कुछ सीखने को मिल रहा है। इससे भी खास बात यह है कि हाल ही में साइना नेहवाल ने अनाउंसमेंट की थी कि वह आने वाली 16 दिसंबर को शटलर पी. कश्यप के साथ शादी करेंगी। साइना और पी. कश्यप ने साल 2007 से एक-दूसरे को डेट करना शुरू किया था। दोनों उस वक्त करीब आए जब उन्होंने साथ में बैडमिंटन टूर पर जाना शुरू किया।

साइना की इसी लव स्टोरी को अब उनकी बायॉपिक में दिखाया जाएगा। एक सोर्स के मुताबिक, अमोल गुप्ते एक ऐसे चेहरे की तलाश में थे जो फिल्म में श्रद्धा के ऑपोज़िट तो अच्छा लगे ही, लेकिन बैडमिंटन प्लेयर के रोल में भी फिट बैठे। अमोल ईशान नकवी से इस कदर प्रभावित हुए कि उन्होंने श्रद्धा के ऑपोज़िट उन्हें ही साइन कर लिया।

Advertisement
Advertisement
GET YOUR OWN WEBSITE
FOR ₹9,999
Domain & Hosting FREE for 1 Year
No Hidden Charges
Follow Nagpur Today on Google
Add Nagpur Today to your Preferred Sources on Google to see our latest news more prominently in Search.