Published On : Sat, Dec 30th, 2017

‘वल्गर’ तस्वीर पर ट्रोल्स ने साधा था निशाना, मंदिरा ने नई फोटो से दिया मुंहतोड़ जवाब!

Advertisement


टीवी शो शांति से फेम हासिल करने वाली एक्ट्रेस मंदिरा बेदी ने आज फिर एक बोल्ड फोटो शेयर कर अपने ट्रोल्स को करारा जवाब दिया है। शेयर की गई नई फोटो में मंदिरा स्विमिंग पूल में बिकिनी पहने दिख रही हैं। वह हाल ही में शेयर की अपनी एक फोटो की वजह से ट्रोल्स के निशाने पर आ गई थीं। उस फोटो में वह सफेद शर्ट पहने दिख रही थीं। मंदिरा की उस फोटो पर ट्विटर यूजर्स ने कई तरह के भद्दे और आपत्तिजनक कमेंट कर उनकी फोटो को वल्गर बताया था। वहीं अब मंदिरा ने ट्रोलिंग का इस अलग अंदाज में जवाब दिया है। उन्होंने फोटो शेयर कर कुछ कहे बिना ही ट्रोल्स को करारा जवाब दे दिया।

टीवी और फिल्मों में काम कर चुकीं मंदिरा सोशल मीडिया पर भी काफी एक्टिव हैं और अक्सर अपनी फोटो को ट्विटर और इंस्टाग्राम पर शेयर करती रहती हैं। हाल ही में उन्होंने अपनी एक फोटो शेयर की थी जिसमें वह सफेद शर्ट में दिख रही थीं। इस फोटो पर ट्विटर यूजर्स ने काफी भद्दे कमेंट किए थे। कई ने कहा कि क्लीवेज क्यों दिखा रही हो, तो किसी ने कहा कि बुड्ढी लग रही हो। वहीं कई ट्रोल्स ने तो इसे मंदिरा का पब्लिसिटी स्टंट तक बताया था। जिसके बाद से सबको उम्मीद थी कि मंदिरा इन ट्रोल्स को कोई जवाब जरूर देंगी। लेकिन मंदिरा ने बिना कुछ कहे ही सब कह दिया।

Gold Rate
Sept 12,2026 - Time 10.30Hrs
Gold 24 KT ₹ 1 53,400 /-
Gold 22 KT ₹ 1,42,300 /-
Silver/Kg ₹ 2,31,200/-
Platinum ₹ 88,000/-
Recommended rate for Nagpur sarafa Making charges minimum 13% and above

उन्होंने आज भी अपनी एक बोल्ड फोटो शेयर कर दी है। जिससे ये साफ हो गया है कि उन्हें ट्रोल्स की किसी भी प्रतिक्रिया से कोई फर्क नहीं पड़ता है। मंदिरा का जवाब देने का तरीका काफी अलग है। आज शेयर की गई फोटो में मंदिरा ब्लैक बिकिनी में नजर आ रही हैं। वह स्विमिंग पूल में आखों पर चश्मा लगाए दिख रही हैं। अब देखना होगा कि उनकी इस फोटो पर कैसे कमेंट किए जाते हैं। बता दें ये पहला मौका नहीं है जब मंदिरा को इस तरह ट्रोल किया गया हो। इसी साल मार्च में अपनी बेस्ट फ्रेंड को लिप किस करने की वजह से भी मंदिरा ट्रोल्स के निशाने पर आ गई थीं।

Advertisement
Advertisement
GET YOUR OWN WEBSITE
FOR ₹9,999
Domain & Hosting FREE for 1 Year
No Hidden Charges

Follow Nagpur Today on Google
Add Nagpur Today to your Preferred Sources on Google to see our latest news more prominently in Search.