Published On : Sat, Jan 5th, 2019

केंद्रीय मंत्री गडकरी ने अभिनेता संदेश गौर के म्यूजिक वीडियो “पगली तेरे लिए” का “टीज़र” लॉन्च किया

Advertisement

नागपुर/मुंबई : नागपुर से संसद सदस्य और भारत सरकार में सड़क परिवहन और राजमार्ग, जहाज़रानी, जल संसाधन, नदी विकास और गंगा संरक्षण मंत्री श्री नितिन गडकरी जी ने अभिनेता सन्देश गौर के हिंदी म्यूजिक वीडियो “पगली तेरे लिए” के “टीज़र” को लॉन्च नागपुर शहर में किया | कार्यक्रम में मंत्री श्री नितिन गडकरी जी के साथ विधायक विकास कुंभारे, विधायक डॉक्टर मिलिंद माने, उत्तर नागपुर भा.ज.पा के अध्यक्ष दिलीप गौर और भोई समाज पंच कमेटी के अध्यक्ष नंदकिशोर गौर की उपस्तिथि में “टीज़र” लॉन्च नागपुर शहर में सम्पन्न हुआ।

इस गीत को “जी म्यूजिक कंपनी” द्वारा रिलीज़ किया जा रहा है| इसके अलावा अभिनेता सन्देश गौर हिंदी फिल्म “मीराधा”, मराठी फिल्म “झिंग प्रेमाची” और “भला मानुष” में बतौर मुख्य अभिनेता व अनेकों टीवी धारावाहिक, शार्ट फिल्म और वेब सीरीज में अपनी अभिनय से दर्शकों का दिल जीत चुके है और बहुत जल्द एक नई हिंदी फिल्म में नजर आने वाले है | इस वीडियो के गीतकार/संगीतकार और गायक है रतन रवानी | इस म्यूजिक वीडियो के डायरेक्टर और कैमरामैन रेनू जी और जय नंदन कुमार हैं| इस म्यूजिक वीडियो का निर्माण “तरकर एंटरटेनमेंट और बॉलीवुड एंटरटेनमेंट” प्रोडक्शन कंपनी के अंतर्गत किया गया हैं. इस म्यूजिक वीडियो के निर्माता राकेश एस.पी. श्रीवास्तव और योगेंद्र शर्मा हैं|

*इस हिंदी म्यूजिक वीडियो “पगली तेरे लिए” में अभिनेता “सन्देश गौर” के साथ अमेरिका की रहने वाली मॉडल और अभिनेत्री “मिश्का तरकर” भी नज़र आयेंगी |*

इस वीडियो के गीतकार/संगीतकार और गायक है रतन रवानी | रतन रवानी इससे पहले हिंदी फिल्म “मीराधा” और “दयाबाई” जैसी फिल्मों में संगीत देने के साथ-साथ अपनी सुरीली आवाज़ से दशकों का मन मोह चुके है|

Advertisement

इस म्यूजिक वीडियो की शूटिंग लोनावाला, खंडाला, वसई फोर्ट, गोराई बीच पर की गयी है | ये एक रोमांटिक गीत है |

इस गाने का शूट निर्देशक रेनू जय ने बहुत ही शानदार तरीके से फिल्माया है | सह निर्देशक की भूमिका निभाई है सुमित शर्मा, सागर शाहू और उत्कर्ष कृष्णा ने, असिस्टेंट कैमरामैन है उज्ज्वला खापरे और नितिन कौशिक, पोस्टर डिज़ाइन किया है भर्ती शौकीन ने, सेट डिज़ाइनर रेणुका गौर, कॉस्ट्यूम डिज़ाइनर ग्रिशा धनविजय और बेंज़ी मेनन, एडिटर अनिल राय, डी आई जैकी, ग्राफ़िक्स वीएफएक्स योगेश भाटिया , मेकअप योंग वू, फोटोग्राफर उज्ज्वला खापरे, पोस्ट प्रोडक्शन जे एस स्टूडियो, प्रोडक्शन कंट्रोलर मनीष राठी, प्रोडक्शन प्रबंधक शिवम गौर, सोशल मीडिया ईशान कामदार, मीडिया परामर्श रितेश श्रीवास्तव का इस म्यूजिक वीडियो में सहयोग है |

Advertisement
GET YOUR OWN WEBSITE
FOR ₹9,999
Domain & Hosting FREE for 1 Year
No Hidden Charges
Follow Nagpur Today on Google
Add Nagpur Today to your Preferred Sources on Google to see our latest news more prominently in Search.