नागपुर: कोराडी पुलिस थाना अंतर्गत महादुला परिसर में तेज रफ्तार एक्टिवा चाठक ने दूसरे दुपहिया पर सवार बुज़ुर्ग व्यक्ति को जोरदार टक्कर मार दी।
इस दुर्घटना में व्यक्ति की इलाज के दौरान अस्पताल में मौत हो गई। कोराड़ी पुलिस थाने के महादुला धुडस लेआउट निवासी फरियादी धीरज अशोक राव धानोरकर (24) के पिता अशोकराव गजानन राव धानोरकर (55) अपनी एक्टिवा गाड़ी क्रमांक एमएच 40 बी.टी. 343 से अपने काम पर से घर वापस लौट रहा थे।
तभी शाम के करीब 6:40 बजे विद्युत विहार कोराड़ी गेट क्रमांक 1 के सामने सड़क पर आरोपी होंडा एक्टिवा क्रमांक एमएच 40 बी.डी. 3833 के चालक ने तेज गति व लापरवाही से अपनी गाड़ी चलाते हुए फरियादी के पिता अशोक राव धानोरकर की एक्टिवा गाड़ी को जोरदार टक्कर मार दी। इस दुर्घटना में अशोकराव नीचे गिर कर गंभीर रूप से घायल हो गए और उन्हें इलाज के छिए मेयो अस्पताल में दाखिल करवाया गया परंतु डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
पेपर लीक पर सख्त कानून, ठाकरे बंधुओं पर तंज #Bawankule #NagpurNews #PoliticalNews...
नागपुर के एमआईडीसी थाना क्षेत्र में मोबाइल दुकान में चोरी #nagpurnews #crimenews...
हुड़केश्वर पुलिस की कस्टडी से कुख्यात चोर फरार #nagpurnews #crimenews #accused #newsupdate
नागपुर में दिव्यांगजनों को मिला नया सहारा #HyundaiMobisIndia #DisabilitySupport #NGO #NagpurNews
उद्धव ठाकरे के जन्मदिन पर नागपुर में भव्य महाआरती #UddhavThackeray #nagpurnews #news...
सात किलो गांजा, तीन आरोपी गिरफ्तार





