Published On : Fri, Jul 14th, 2017

सेवाधिकार कानून का पालन नहीं करनेवाले अधिकारियों पर होगी कार्रवाई : स्वाधीन क्षत्रीय

Advertisement

swadhin kshatriya
नागपुर:
नागरिकों के काम समय पर पूरा हो सके इसके लिए राज्य सरकार ने सेवाधिकार कानून पारित किया था। बावजूद इस कड़क कानून के जनता की ओर से समय पर काम नहीं किए जाने की शिकायतें मिल रही हैं। सेवा अधिकार कानून का पालन ना करनेवाले अधिकारियों पर कार्रवाई की जाएगी। सरकारी क्षेत्र में काम करनेवाले अधिकारियों को यह सीधी चेतावनी राज्य सेवा अधिकार मुख्य आयुक्त स्वाधीन क्षत्रीय ने दी। वे शुक्रवार को विभागीय आयुक्त कार्यालय में आयोजित पत्रपरिषद के दौरान बोल रहे थे।

उन्होंने पत्रकारों से बातचीत के दौरान बताया कि राज्य सरकार ने ऑनलाइन सेवा के माध्यम से कुछ सेवाएं प्रदान कर रखी हैं। इसका अनेकों को लाभ हुआ। इसी तरह प्रशासन के अन्य विभागों ने भी जरूरतमंदों को सेवा देने के मकसद से ऑनलाइन सेवाएं शुरू कर दी। लेकिन इसके बाद भी कई आवेदकों के मामले प्रलंबित रहते थे जिसे गति प्रदान करने के लिए ही सेवाधिकर कानून लाया गया। नागपुर विभाग ने भी इस कानून का पालन कर अनेकों मामलों का निबटारा किया।

राज्य सरकार ने इस अधिकार का लाभ अधिक से अधिक लोगों तक पहुंचाने के लिए मोबाइल एप्लिकेशन अर्थात मोबाइल ऐप ‘आरटीएस महाराष्ट्र’ नाम से लॉन्च किया है। उन्होंने नागरिकों से इस ऐप को बड़े पैमाने पर डाउनलोड करने का आवाहन भी किया। 15 अगस्त से इस कानून के प्रति अधिक जागरुकता निर्माण करने के लिए गांव-गांव जाकर प्राचार अभियान शुरू किए जाने की भी उन्होंने जानकारी दी। उन्होंने नागरिकों को उनका यह अधिकार सुनिश्चित कराने के लिए सभी विभागों के अधिकारियों की एक कार्यशाला लेने का आदेश भी दिया। पत्रपरिषद में विभागीय आनूप कुमार समेत अन्य मौजूद थे।

Gold Rate
Aug 26 ,2026 - Time 10.30Hrs
Gold 24 KT ₹ 1 62,400 /-
Gold 22 KT ₹ 1,50,700 /-
Silver/Kg ₹ 2,45,800/-
Platinum ₹ 88,000/-
Recommended rate for Nagpur sarafa Making charges minimum 13% and above
Advertisement
Nagpur Crime: मानकापुर में ₹6.64 लाख की चोरी का खुलासा! #NagpurNews #MankapurNews #Crime #CCTVCrime

Nagpur Crime: मानकापुर में ₹6.64 लाख की चोरी का खुलासा! #NagpurNews #MankapurNews...

Nagpur: 11 साल की बच्ची से Instagram पर अश्लील चैट का आरोप #NagpurNews #POCSOCase #InstagramCrime

Nagpur: 11 साल की बच्ची से Instagram पर अश्लील चैट का आरोप...

नागपुर के अंबाझरी तालाब में कूदी 16 साल की किशोरी #NagpurNews #AmbazhariLake #Crime #newsupdate

नागपुर के अंबाझरी तालाब में कूदी 16 साल की किशोरी #NagpurNews #AmbazhariLake...

नागपुर में किराना दुकान लूट का खुलासा! चाकू की नोक पर लूट #NagpurNews  #Crime #CCTVFootage #news

नागपुर में किराना दुकान लूट का खुलासा! चाकू की नोक पर लूट...

अमरावती में नवजात मौतों पर विजय वडेट्टीवार का सरकार पर हमला!   #MaharashtraNews #Newborn #Politics

अमरावती में नवजात मौतों पर विजय वडेट्टीवार का सरकार पर हमला! #MaharashtraNews...

जालना में भांजी को अपशब्द कहने पर युवक की हत्या! #Crime #MaharashtraNews #MurderCase #CrimeNews

जालना में भांजी को अपशब्द कहने पर युवक की हत्या! #Crime #MaharashtraNews...

GET YOUR OWN WEBSITE
FOR ₹9,999
Domain & Hosting FREE for 1 Year
No Hidden Charges