Published On : Sat, Jul 22nd, 2017

दोसर भवन चौक में अतिक्रमण और मवेशियों के मालिकों के खिलाफ कार्रवाई

Advertisement


नागपुर:
 स्मार्ट सिटी बनने जा रहे नागपुर शहर की सड़कों पर आवारा मवेशियों की समस्याएं खत्म होते नजर नहीं आ रही है. साथ ही बारिश के दिनों में पैदल चलनेवाले राहगीरों के लिए फुटपाथ तक अतिक्रमणकारियों से मुक्त नहीं हो पाती. इसके लिए महानगर पालिका की ओर से कई बार मवेशियों को पकड़ा भी जाता है. लेकिन कुछ दिनों से इस कार्रवाई में कमी देखने को मिल रही थी. लेकिन शुक्रवार को यातायात पुलिस आयुक्त व यातायात उपआयुक्त रवींद्रसिंह परदेशी के मार्गदर्शन में यातायात शाखा क्रमांक 3 के पुलिस निरीक्षक अशोक बागुल के नेतृत्व में गांधीबाग रोड पर आवारा मवेशियों के मालिकों और अतिक्रमणकारियों के ख़िलाफ कार्रवाई की गई.

कार्रवाई में 8 मवेशियों के मालिकों के ख़िलाफ़ मामला दर्ज किया गया और सभी मवेशियों को मनपा के कांजी हाउस भेजा गया. इस दौरान बड़े पैमाने पर अतिक्रमण और हेलमेट नहीं पहनेवाले वाहनचालकों पर भी कार्रवाई की गई. सेंट्रल एवन्यू के पास दोसर भवन चौक पर अतिक्रमण का सफाया किया गया. कमाल चौक में भी अतिक्रमण का सफाया किया गया. लगभग दो घंटों तक चली इस कार्रवाई में मार्ग के सभी अतिक्रमण को हटाया गया.


इस दौरान बिना हेलमेटवाले 70 वाहन चालकों पर भी कार्रवाई की गई. साथ ही गणेशपेठ पुलिस स्टेशन की हद में भी ट्रेवल्स व ऑटोचालकों पर भी कार्रवाई की गई. इस कार्रवाई में यातायात शाखा के पुलिस उपनिरीक्षक आखरे और मसराम समेत अन्य कर्मचारी और अधिकारियों का समावेश रहा.

Gold Rate
Aug 4 ,2026 - Time 10.30Hrs
Gold 24 KT ₹ 1 43,400 /-
Gold 22 KT ₹ 1,33,100 /-
Silver/Kg ₹ 2,21,200/-
Platinum ₹ 88,000/-
Recommended rate for Nagpur sarafa Making charges minimum 13% and above
Advertisement
LIVE | NEWS BULLETIN NAGPUR TODAY

LIVE | NEWS BULLETIN NAGPUR TODAY

नागपुर में करोड़ों की Cyber Fraud Gang का भंडाफोड़ #NagpurNews #CyberCrime #BankFraud #DigitalFraud

नागपुर में करोड़ों की Cyber Fraud Gang का भंडाफोड़ #NagpurNews #CyberCrime #BankFraud...

शराब पार्टी के बाद Murder? नागपुर में युवक की पत्थर से हत्या #NagpurNews #MurderCrime #VidarbhaNews

शराब पार्टी के बाद Murder? नागपुर में युवक की पत्थर से हत्या...

पार्सल देने के बहाने बुजुर्ग की सोने की चेन लूटी! #NagpurNews #ChainSnatching #DeliveryBoy #Crime

पार्सल देने के बहाने बुजुर्ग की सोने की चेन लूटी! #NagpurNews #ChainSnatching...

30.60 लाख का मुद्देमाल जब्त ; दो अलग-अलग कार्रवाई में एमडी ड्रग्स के साथ तीन आरोपी #nagpurnews

30.60 लाख का मुद्देमाल जब्त ; दो अलग-अलग कार्रवाई में एमडी ड्रग्स...

आधी रात घर में घुसा जहरीला मण्यार (Krait) सांप! #NagpurNews #SnakeRescue #Manyar #Snake #Wildlife

आधी रात घर में घुसा जहरीला मण्यार (Krait) सांप! #NagpurNews #SnakeRescue #Manyar...

GET YOUR OWN WEBSITE
FOR ₹9,999
Domain & Hosting FREE for 1 Year
No Hidden Charges