Published On : Wed, Sep 14th, 2016

आरोपी ने अदालत में किया आत्मसमर्पण

Advertisement
surrender

Representational Pic

नागपुर: कई वारदातो में शामिल और हाल ही जबरजस्ती घर खाली कराने के एक मामले के आरोपी गौतम भटकर ने बुधवार को अदालत में आत्मसर्पण कर दिया। भटकर संतोष आंबेकर और युवराज माथनकर की गैंग का सदस्य है। उस पर गैंग के साथ मिलकर घर खाली कराने और जान से मारने की धमकी देने के आरोप का एक मामला अदालत में शुरू है इसी मामले की आज सुनवाई थी।

सुनवाई के दौरान करीब ढाई बजे भटकर ने न्यायमूर्ति सलमान आजमी के समक्ष समर्पण कर दिया। इसी वर्ष 18 जनवरी को आरोपी युवराज माथनकर अपने 30-40 साथियों के साथ सहकार नगर निवासी स्वप्नील बडवई के घर में घुसकर वाल कंपाउड और सीढ़ियों पर तोड़-फोड़ की थी। साथ ही बडवई को घर खाली ना करने पर जान से मारने की धमकी भी दी थी। इस मामले में सोनेगांव पुलिस ने मामले की छानबीन की जिसके बाद 27 जनवरी को आरोपियों पर पुलिस ने मकोका लगाया गया। इस गैंग के प्रमुख संतोष आंबेकर पर भी मकोका लगाया गया। आरोपियों में आंबेकर के साथ युवराज माथनकर, बिल्डर सचिन अडुलकर, विजय बोरकर, शक्ति मनपिया, आकाश बोरकर, विनोद मसराम, संजय फातोड़े और लोकेश कुभीटकर का समावेश है। इस मामले में पुलिस ने सभी को हिरासत में लिया था। जबकि भटकर अब भी गिरफ्त से बाहर था। बुधवार दोपहर को इस मामले के एक मात्र फरार आरोपी ने भी न्यायालय में समर्पण कर दिया।

Advertisement
Nagpur Crime: मानकापुर में ₹6.64 लाख की चोरी का खुलासा! #NagpurNews #MankapurNews #Crime #CCTVCrime

Nagpur Crime: मानकापुर में ₹6.64 लाख की चोरी का खुलासा! #NagpurNews #MankapurNews...

Nagpur: 11 साल की बच्ची से Instagram पर अश्लील चैट का आरोप #NagpurNews #POCSOCase #InstagramCrime

Nagpur: 11 साल की बच्ची से Instagram पर अश्लील चैट का आरोप...

नागपुर के अंबाझरी तालाब में कूदी 16 साल की किशोरी #NagpurNews #AmbazhariLake #Crime #newsupdate

नागपुर के अंबाझरी तालाब में कूदी 16 साल की किशोरी #NagpurNews #AmbazhariLake...

नागपुर में किराना दुकान लूट का खुलासा! चाकू की नोक पर लूट #NagpurNews  #Crime #CCTVFootage #news

नागपुर में किराना दुकान लूट का खुलासा! चाकू की नोक पर लूट...

अमरावती में नवजात मौतों पर विजय वडेट्टीवार का सरकार पर हमला!   #MaharashtraNews #Newborn #Politics

अमरावती में नवजात मौतों पर विजय वडेट्टीवार का सरकार पर हमला! #MaharashtraNews...

जालना में भांजी को अपशब्द कहने पर युवक की हत्या! #Crime #MaharashtraNews #MurderCase #CrimeNews

जालना में भांजी को अपशब्द कहने पर युवक की हत्या! #Crime #MaharashtraNews...

GET YOUR OWN WEBSITE
FOR ₹9,999
Domain & Hosting FREE for 1 Year
No Hidden Charges

Gold Rate
Aug 27 ,2026 - Time 10.30Hrs
Gold 24 KT ₹ 1 60,000 /-
Gold 22 KT ₹ 1,48,500 /-
Silver/Kg ₹ 2,41,500/-
Platinum ₹ 88,000/-
Recommended rate for Nagpur sarafa Making charges minimum 13% and above